पटना। नेता हो या अभिनेता उनके फैन हमेंशा उनके दीवाने होते है। रविवार को भी एक ऐसा ही नाजारा देखने को मिला, जब वोटर अधिकार यात्रा की रैली के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ राहुल को चूम लिया। वह राहुल गांधी को चूम कर जैसे ही जाने लगा सुरक्षा घेरा में तैनात एसपीजी के जवान ने युवक को पकड़ लिया और थप्पड़ मार कर वहां से भगा दिया। इस घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे है। यह यात्रा पिछले आठ दिनों से चल रही है। रविवार को यह यात्रा पूर्णिया में थी। यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी ने पहले दो किलोमीटर तक बाइक चलाई। इस दौरान उनके पीछे बिहार के क्रांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। वहीं दूसरी मोटर साइकिल पर तेजस्वी यादव अपने सुरक्षा कर्मी के साथ बैठे थे। यात्रा को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी पूर्णिया से जब अररिया की तरफ जा रहे थे तब जलालगढ़ के पास एक ढाबे पर रूक की चाय भी पी और 20 मिनट तक कार्यकताओं से बात चीत भी की।
राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में बाइक चला रहे थे। एक व्यक्ति उनके करीब पहुँच गया। वैसे भीड़ में यह सब सामान्य है
pic.twitter.com/1xtbnhYuvy— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) August 24, 2025
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
यहां से राहुल गांधी यात्रा को शुरू करते हुए आगे बढ़े तो एक युवक सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए राहुल गांधी के पास आ गया और उनके गालो पर चूमा ले लिया। यह देख सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में युवक को पकड़ कर थप्पड़ जड़ दिया और धक्का देकर वहां से भगा दिया। यह घटना क्रम राहुल गांधी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मानी जा रही है। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तरह तरह इस कमेंट कर रहे है। हजारों की संख्या में इस वीडियों को अभी तक लोग शेयर कर चुके है।