Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 5 फरवरी 2022 का राशिफल: इन 3 राशि के जातकों को कारोबार में होगा लाभ, इन्हे रहना होगा सावधान

5 फरवरी 2022 का राशिफल: इन 3 राशि के जातकों को कारोबार में होगा लाभ, इन्हे रहना होगा सावधान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

किसी के प्रति अपने उग्र विचारों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। आपका मन आज बार-बार किसी अनहोनी घटना को लेकर परेशान रहेगा। मित्रों से मुलाकात के दौरान वाणी को संयमित रखें। आप सामाजिक कार्यों से जुड़ कर आज बेहद अच्छा महसूस करेंगे। नए लोगों से मुलाकात के दौरान आपकी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा, शिक्षकों से सहायता भी मिलेगी।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

वृषभ राशिफल

आज आपका व्यवहार दूसरों को आकर्षित करेगा। आज का दिन साहित्यिक गतिविधियों में बिता सकते हैं। घरेलू कारणों के चलते किसी रिश्तेदार के यहां जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। यदि आपने किसी को काफी दिनों से उधार दे रखा है तो वह रकम आज वापस मिलने की पूरी संभावना है। आपको धार्मिक स्थलों में जाना अच्छा लगेगा। जीवनसाथी के सेहत के चलते आप चिंतित रहेंगे, खर्च ज्यादा हो सकता है।

मिथुन राशिफल 

शेयर मार्केट या आयात निर्यात से जुड़े कारोबारियों को आज अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि के लिए बनाई गई योजना को आप कार्यान्वित करेंगे। सामाजिक कार्यों में कुछ गड़बड़ी के चलते आपको आलोचना का शिकार भी होना पड़ सकता है। आज अपने मोहल्ले से जुड़े सार्वजनिक मुद्दों को हल करने में आप अपना योगदान देंगे। बैंक से रकम आहरण के दौरान पूरी सावधानी रखें। गुप्त चर्चा हर किसी से न करें तो बेहतर होगा।

कर्क राशिफल 

आज आप सेहत में बदलाव महसूस करने के साथ ही आपका प्रकृति प्रेम जागेगा। अपने मित्रों के साथ आगामी कुछ दिनों में कहीं यात्रा का प्लान बना सकते हैं। स्वार्थी लोगों की वजह से आपको बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आपको मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। रिश्तेदारों के यहां से कुछ अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित हो सकता है।

सिंह राशिफल 

आज व्यर्थ के कामों में उलझ कर अपना समय नष्ट कर सकते है। कारोबार की स्थिति में सुधार होने के साथ बड़े सौदे पूरे कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भाषण आदि देते समय किसी की व्यक्तिगत बुराई करने से बचना चाहिए। घरेलू समस्याओं को सुलझाने के लिए आज आप धन खर्च करेंगे। मकान खरीदने से पहले अच्छी तरह कागजातों का अवलोकन कर लें। कानूनी मामलों में प्रगति होने के साथ ही किसी से मनमुटाव दूर होगा।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

कन्या राशिफल 

आज का दिन आपके लिए खुशियों वाला साबित हो सकता है। लोन की रकम अदा करने के बाद आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। संतान को अच्छी जगह से नौकरी के ऑफर मिलने से आपकी खुशी दोगुनी होगी। आज पास की जगह इंजाय करने के लिए फैमिली को लेकर जा सकते हैं। बदलते हुए मौसम के साथ बुजुर्गों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

वृश्चिक राशिफल 

छात्रों को आज पढ़ाई में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि चलाते समय बेहद सावधान रहना होगा। लापरवाही के चलते चोट लग सकती है। आप पिछले कुछ दिनों से पेट संबंधी रोग से परेशान रहे हैं, आज किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच के बाद स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात रिश्तेदारों से होगी। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने के लिए जाने का प्लान बनाएंगे।

धनु राशिफल 

आज कुछ असंभव प्रतीत हो रहा कार्य पूरा कर पाएंगे। आपके तकनीकी कौशल की अन्य लोग सराहना करेंगे। सामाजिक रूप से आपका सम्मान किया जा सकता है। धार्मिक साहित्य पठन में आपका मन लगेगा। आध्यात्मिकता से प्रभावित रहेंगे। आटोमोबाइल, चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिनाई वाला साबित हो सकता है। किसी मित्र से बातचीत करते समय घरेलू मुद्दों पर ज्यादा चर्चा न करें।

मकर राशिफल 

आज आमदनी बढ़ाने के नए अवसर आप तलाश सकते हैं। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, मनचाही जगह पर ट्रांसफर किए जाने का लेटर प्राप्त कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ पहले से चला आ रहा विवाद आज दूर हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।

कुम्भ राशिफल 

आज आप कुछ निर्णय ले पाने में असमर्थता व्यक्त कर सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ बातचीत के दौरान आपको अच्छी खबर मिलेगी। दोपहर बाद आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कामकाजी लोगों को सहयोगियों के साथ संभलकर व्यवहार करना चाहिए, किसी से विवाद होने की संभावना है। अपने बचत धन को सावधानीपूर्वक खर्च करें। युवाओं की नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

मीन राशिफल 

युवाओं की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आज किसी कारणवश बाधित हो सकती है। अज्ञात बाधा के चलते आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। मौसम में बदलाव के चलते सेहत को लेकर दिक्कत महसूस कर सकते हैं। आज आपका मन कुछ उलझन में रहेगा, नया प्रोजेक्ट शुरू करने को लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित हो सकती है। अलग-अलग स्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है।

 

Advertisement