Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 7 अक्टूबर को जाएगा बरेली, संजय सिंह ने दी जानकारी

आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 7 अक्टूबर को जाएगा बरेली, संजय सिंह ने दी जानकारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

बरेली। बरेली में हुए बवाल के बाद उपद्रवियों को चिन्हित कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही बवाल में शामिल लोगों के द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सात अक्टूबर को बरेली जाएगा। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की तरफ से दी गयी है।

पढ़ें :- चुनाव सुधार को लेकर लोकसभा में 9 दिसंबर को होगी चर्चा, 10 घंटे का समय भी आवंटित

संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बरेली घटना की जांच के लिए 7 अक्टूबर को बरेली जायेगा AAP का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय, पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मो. हैदर, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, रुहेलखंड प्रांत प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, अयोध्या प्रांत प्रभारी सरबजीत सिंह मक्कड़, महिला विंग अध्यक्ष नीलम यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. छवि यादव, यूथ विंग अध्यक्ष पंकज अवाना, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमांडों अशोक, प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला, रामपुर जिलाध्यक्ष अंसार अहमद, रुहेलखंड प्रांत उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार, तिरंगा शाखा प्रमुख जनक प्रसाद, बरेली जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्या और पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह शामिल हैं।

सपा के प्रतिनिधिमंडल को जाने से लगी थी रोक
बता दें कि, एक दिन पहले समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बरेली जाने वाला था लेकिन वहां के पुलिस—प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। कई सपा के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया था।

 

Advertisement