भोपाल। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP ) की करारी हार होेने के बाद अब मध्यप्रदेश में भी पार्टी को झटका लगा है। दरअसल पार्टी का जो कार्यालय है उसका किराया जमा नहीं हो सका है और इसके बाद मकान मालिक ने कार्यालय पर अपना ताला लगा दिया। बताया गया है कि दो माह का किराया बाकी है।
पढ़ें :- सड़क पर सवाल पूछो तो थप्पड़, ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना हो गया है बंद...प्रवेश वर्मा के थप्पड़ मामले में बोले राहुल गांधी
बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का 50 हजार रुपये किराया जमा नहीं किया, जिसके कारण मकान मालिक ने यह कदम उठाया। इसे पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। इसे दिल्ली विधानसभा में हुई आप की हार के असर के तौर पर देखा जा रहा है। आप के प्रदेश पदाधिकारी अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। अंदरुनी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रदेश पदाधिकारियों के बीच आपस में अंदरुनी विवाद दिखने लगा है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीना अग्रवाल (AAP State President Reena Agarwal) ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं कि भोपाल सुभाष नगर (Bhopal Subhash Nagar) में किराए से संचालित प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है।
भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट