नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले (Delhi Liquor Scam Case) में तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के बढ़ते शुगर लेवल (Sugar Level) को लेकर सियासत गर्म है। बीजेपी (BJP) जेल में बंद केजरीवाल के डाइट चार्ट को लेकर लगातार हमला बोल रही है। शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने बीजेपी (BJP) के साथ-साथ तिहाड़ जेल प्रशासन (Tihar Jail Administration) , दिल्ली के उपराज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाया है।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
CM @ArvindKejriwal के स्वास्थय पर AAP के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री @Saurabh_MLAgk जी की Important Press Conference | LIVE https://t.co/UUV7fjs094
— AAP (@AamAadmiParty) April 20, 2024
सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने तिहाड़ प्रशासन (Tihar Administration) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) को धीमी मौत दी जा रही है। जब उनका शुगर लेवल (Sugar Level) ऊपर जाएगा तो नसों पर असर पड़ेगा। किडनी खराब हो सकती है। उन्होंने कहा कि जो केजरीवाल को लेकर जो बातें मीडिया में कही जा रही हैं, ये बातें सब 20-22 साल से जानते हैं कि उन्हें डायबिटीज है। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री जिसने दिल्ली के अंदर स्वास्थ्य की सारी सुविधाएं मुफ्त में ही। आज उस चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में दवा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जबकि सामान्य व्यक्ति को जेल में दवा दी जाती है।
पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
AAP ने सीएम को इंसुलिन नहीं देने का लगाया आरोप
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बार-बार डॉक्टरों को इंसुलिन के लिए कह रहे हैं, लेकिन वो दे नहीं रहे हैं। जेल प्रशासन ने मना कर दिया तो मुख्यमंत्री को कोर्ट में अर्जी लगानी पड़ी और जेल प्रशासन की तरफ से, LG की तरफ से खबरें प्लांट की जा रही है। जो जेल प्रशासन मुख्यमंत्री के खिलाफ खबरें प्लांट कर रहे हैं वहां मुख्यमंत्री कैसे सुरक्षित हैं।
आप नेता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री डॉक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर लेते तो इससे बीजेपी का क्या बिगड़ जाएगा। वीडियो कॉल की तो मॉनिटरिंग भी होती है। जो लोग शुगर की बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें इसकी गंभीरता के बारे में पता है। शुगर लेवल (Sugar Level) ऊपर जाएगा तो नशों पर बुरा असर पड़ेगा।
जेल के डीजी उपराज्यपाल से क्यों मिल रहे? AAP का सवाल
वहीं, एलजी की ओर से रिपोर्ट मांगे के जाने के सवाल पर भारद्वाज ने कहा कि जेल के डीजी उपराज्यपाल से क्यों मिल रहे हैं। ये सब क्या हो रहा है सब जानते हैं। इतना कोई कभी नहीं गिरा। आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से यह टिप्पणी दिल्ली की एक अदालत द्वारा जेल के अंदर इंसुलिन और केजरीवाल के डॉक्टर के परामर्श की मांग वाली आप की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखने के एक दिन बाद आई है।