Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. AAP Manifesto: दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की ‘केजरीवाल की गारंटी’, जानिए घोषणा पत्र में क्या-क्या किए वादे

AAP Manifesto: दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की ‘केजरीवाल की गारंटी’, जानिए घोषणा पत्र में क्या-क्या किए वादे

By Abhimanyu 
Updated Date

AAP Manifesto Launch: दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होने हैं। जिसके मद्देनजर केंद्र शासित राज्य के सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी ने आज (27 जनवरी) अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम ‘केजरीवाल की गारंटी’ जारी कर रहे हैं। हम 15 गारंटी जारी कर रहे हैं जो अगले पांच साल के अंदर पूरी की जाएंगी।

पढ़ें :- ‘ओवैसी यूपी के लिए उत्तम हैं’…यूपी चुनाव में ओवैसी बनेंगे योगी के लिए फायदेमंद? बाबा रामदेव के बयान से सियासी चर्चा

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि दिल्ली में एक भी बेरोजगार नहीं होना चाहिए। तो उनकी अपनी पूरी टीम प्लान बना रही है कि कैसे रोजगार दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आप के घोषणा पत्र में शामिल महिला सम्मान योजना, संजिवनी योजना, पानी के गलत बिल माफ, 24 घंटे साफ पानी, युमना की सफाई, सड़कों की मरम्मत, डॉ आम्बेडकर स्कॉलरशिप योजना, छात्रों, पंडितों व ग्रंथियों और किराएदारों के लिए गारंटी की जानकारी दी।

दिल्ली चुनाव में ‘केजरीवाल की गारंटी’

-हर महिला को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे। सरकार बनने के बाद जल्द से जल्द महिला सम्मान योजना लागू की जाएगी।

– संजिवनी योजना की गारंटी के तहत सभी बुजुर्गों को अच्छा इलाज करवाने का वादा किया गया है। जिसका खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

पढ़ें :- नितिन गडकरी का बड़ा दावा, कहा- ई20 पेट्रोल के खिलाफ पैसे देकर चलाया गया अभियान, अब खत्म हो गया शोर

– पानी के गलत बिल माफ करने की गांटी के तहत आप सरकार बनने के बाद सभी लोगों के गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे।

– अरविंद केजरीवाल ने 24 घंटे साफ पानी देने, युमना साफ और सड़कों की मरम्मत की गारंटी दी है।

– डॉ. आम्बेडकर स्कॉलरशिप योजना के तहत दलित समाज के बच्चे के विदेश में पढ़ाई का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

– महिलाओं की तरह कॉलेज और स्कूलों के छात्रों को फ्री बस यात्रा और मेट्रो के किराए में छूट की गारंटी दी गयी है।

– दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हर महीने पंडितों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के 10 कैंडिडेट पंजा सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव, पूर्व बीजेपी सांसद डॉ. संघमित्रा जल्द थामेंगी कांग्रेस का हाथ

– केजरीवाल ने दिल्ली में किराएदारों को भी मुफ्त बिजली पानी देने की गारंटी दी है। सरकार बनने के बाद ऐसी योजना बनाई जाएगी।

Advertisement