Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. AAP MLA Meeting : सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप विधायकों की बैठक, कुछ MLA संपर्क से बाहर

AAP MLA Meeting : सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप विधायकों की बैठक, कुछ MLA संपर्क से बाहर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायकों और मंत्रियों ने बुधवार को भाजपा (BJP) पर उन्हें खरीदने की पेशकश करने का प्रस्ताव देने का आरोप लगाने के बाद गुरुवार को आप (AAP) का उसके कुछ विधायकों से संपर्क टूट गया है। यह जानकारी सूत्रों ने दी है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

आप विधायक दिलीप पांडेय (AAP MLA Dilip Pandey) ने बताया, कि विधायकों से संपर्क किया जा रहा है। कल सभी विधायकों से संपर्क किया गया था और जिन विधायकों से संपर्क नहीं हो सका है, उनसे संपर्क हो जाएगा। बैठक में सभी विधायक मौजूद रहेंगे। भाजपा 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के 62 विधायक हैं। इनमें कितने विधायक सीएम आवास (CM House) पर बैठक में पहुंचेंगे, यह देखने वाली बात होगी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP Convenor Arvind Kejriwal)की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) के दुरुपयोग और विधायकों को करोड़ों का ऑफर देकर पार्टी तोड़ने के मसले पर चर्चा हुई। बाद में इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया।

Advertisement