Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. AAP सांसद संजय सिंह ने LG के लीगल नोटिस की कॉपी फाड़ी, लगाए ये आरोप

AAP सांसद संजय सिंह ने LG के लीगल नोटिस की कॉपी फाड़ी, लगाए ये आरोप

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेताओं को उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Lieutenant Governor Vinay Saxena) ने लीगल नोटिस भेजा है। LG के की ओर से भेजे गए नोटिस का मामला अब गरमा गया है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh)  ने लीगल नोटिस (Legal Notice) की कॉपी फाड़ते हुए LG विनय सक्सेना (LG Vinay Saxena) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बड़े आरोप लगाए है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

AAP सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और मामले की जांच सीबीआई (CBI) , ईडी (ED)से कराने की बात कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि आज बहुत ही बड़े और गंभीर मामले का खुलासा करने जा रहा हूं। यह मामला दिल्ली के उपराज्यपाल के खिलाफ है। ये भ्रष्टाचार उन्होंने KVIC (खादी उद्योग) के अध्यक्ष रहते हुए किया।

खादी में लाखों की संख्या में कारीगर काम करते हैं जिन की संख्या 4 लाख 55 हज़ार है। इसमें बहुत बड़े घोटाला हुआ है, कारीगरों को चेक/बैंक के माध्यम से भुगतान नहीं हो रहा है। हाई कोर्ट पटना ने कहा कि कोई भी भुगतान कारीगरों का कैश में नहीं होना चाहिए। 2017 में पटना हाई कोर्ट ने कहा कि कोर्ट भी पेमेंट कैश में नहीं चाहिए। 2017 में KVIC के एक पत्र से साफ पता चलता है कि पेमेंट कैश के माध्यम से होती रही है।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

खादी ग्रामोद्योग (Khadi Village Industries) के सदस्य राजेन्द्र प्रताप गुप्ता (Rajendra Pratap Gupta) ने भी कहा था की खादी ग्रामोद्योग के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। 23 करोड़ रुपये से गेस्ट हाउस खरीदने जा रहे थे। इस पर भी राजेन्द्र प्रताप गुप्ता (Rajendra Pratap Gupta)  ने आपत्ति जताई थी। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Delhi Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena) ने कथित झूठे आरोप लगाने के मामले में संजय सिंह, आतिशी और दुर्गेश पाठक समेत AAP के कई नेताओं को लीगल नोटिस भेजा था। साथ ही उनका कहना था कि आप नेताओं द्वारा उनकी छवि खराब करने के लिए फर्जी खबरें और एक प्रेरित प्रचार चलाया गया।  AAP नेताओं को इस पर अगले 48 घंटे में जवाब देने को कहा गया था।

Advertisement