Aap Protest Against Bjp : स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासत गर्म हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक के बाद एक जेल में डालने के विरोध में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। केजरीवाल के आरोपी निजी सचिव विभव कुमार को देर रात कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजे जाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सड़क पर उतर गए हैं। आप के दफ्तर में संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला किया। इसके बाद वो बीजेपी कार्यालय के लिए समर्थकों के साथ कूच करेंगे। इस दौरान उनके साथ आप के सांसद, विधायक, मंत्री और अन्य नेता-कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “मिशन झाड़ू के तहत आप नेताओं पर एक्शन हो रहा है। बीजेपी ऑपरेशन झाड़ू चला रही है। जो कुछ करवा रहे हैं वो पीएम नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं। चुनाव के बाद हमारे बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने आम आदमी को खत्म करने का इरादा बनाया।”
पढ़ें :- Bank Holiday 21 October : बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने 21 अक्टूबर क्यों की है छुट्टी?
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई राज्यों में आम आदमी पार्टी बीजेपी के लिए चुनौती बन सकती है, इसलिए प्रधानमंत्री जी का मानना और कहना है कि इस पार्टी को तुरंत खत्म करना चाहिए।
पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने आवास से रवाना हुए. आम आदमी पार्टी (AAP) अपने पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आज भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।