Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर अबैकस पब्लिक स्कूल ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर अबैकस पब्लिक स्कूल ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। भारत की आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पूरा देश अमृत महोत्सव के रंग में रंगा हुआ है। इसी क्रम में लखनऊ स्थित हुसैनगंज के अबैकस पब्लिक स्कूल में आज एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा को स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश साहू और प्रिंसिपल कमला साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

पढ़ें :- जब बड़ी संख्या में कानपुर पुलिस ​कमिश्नर कार्यालय पहुंचे ITBP के जवान तो मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

इस यात्रा में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने देश भक्ति के गानों के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे, चंद्रशेखर आजाद अमर रहे, सरदार भगत सिंह अमर रहे जैसे नारों के साथ यात्रा जोश और उल्लास से भरकर हुसैनगंज , विकास दीप बिल्डिंग, उदयगंज , जय नारायण रोड, राम मंदिर लेन होते हुए स्कूल पर समाप्त हुई । इसमें सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने जिनमें शालिनी वर्मा, सदफ , ज्योति त्रिपाठी, कीर्ति मिश्रा, श्रुति राव, फिजा नाज , शोभा , विधी जायसवाल , प्रेक्षा पाल , नीतू मिश्रा , नाजिया , उमा पाण्डेय, कोमल, संतोषी जैसवार, आराधना दुबे ,सहित स्कूल के अन्य लोगों ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । दिव्यांश साहू ने यात्रा का सुचारू रूप से संचालन किया

पढ़ें :- आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें: दो पैन कार्ड मामले में तीन साल बढ़ी सजा, बेटे अब्दुल्ला की सजा सात वर्ष बरकरार
Advertisement