नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले लोगों पर जरुर कार्रवाई होगी। श्री गांधी ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अपना काम करना चाहिए और अगर ये लोग अपना काम करते तो यह नहीं होता।
पढ़ें :- BJP front in-charges : बीजेपी के मोर्चा प्रभारियों का एलान , हरीश द्विवेदी युवा मोर्चा तो डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का जिम्मा
जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई ज़रूर होगी!
और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की।
ये मेरी गारंटी है।#BJPTaxTerrorism pic.twitter.com/SSkiolorvH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 29, 2024
पढ़ें :- प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में यूपी में सुशासन की नींव रखी, हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम योगी
श्री गांधी ने कहा कि किसी न किसी दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई ज़रूर होगी और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की। ये मेरी गारंटी है।