Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Actress Became Mother In The Year 2021: प्रीति जिंटा से लेकर अनुष्का शर्मा के घर इस साल खुशियों ने नन्हें कदमों से रखा कदम, कई स्टार्स बने पेरेंट्स

Actress Became Mother In The Year 2021: प्रीति जिंटा से लेकर अनुष्का शर्मा के घर इस साल खुशियों ने नन्हें कदमों से रखा कदम, कई स्टार्स बने पेरेंट्स

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Actress became mother in the year 2021: दुनिया के हर कोने में कोरोना ने अपना कहर पुरेसाल दिखाया वहीं साल के खत्म होने से पहले ही तीसरी लहर का कहर नजर आने लगा है। जहां एक तरफ इस साल  बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बहुत कुछ खोया तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सितारों के घर नन्हें मेहमान दस्तक दी।

पढ़ें :- संविधान व न्यायपालिका की गरिमा और प्रतिष्ठा का बिल्कुल भी सम्मान नहीं, Jolly LLB 3 के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज

आज हम आपको बता रहे हैं उन सेलेब्स के बारे में जो साल 2021 में पेरेंट्स बने। जानें इस साल किन स्टार किड्स का हुआ जन्म। आइये जानते हैं जिनके घर नन्ही खुसियों ने कदम रखे…

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इस साल पहली बार पेरेंट्स बने। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। मालूम हो कि दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी।

करीना कपूर खान

पढ़ें :- Jhanvi Kapoor Hot Pic: रिवीलिंग आउटफिट में जाह्नवी कपूर ने शेयर की हॉट तस्वीरें, कातिलाना पोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान इस साल दूसरी बार पेरेंट्स बने। करीना ने 21 फरवरी, 2021 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया और स्टार कपल ने उसका नाम जेह रखा।

दीया मिर्जा

एक्ट्रेस दीया मिर्जा और उनके पति वैभव रेखी इस साल एक बेटे के पेरेंट्स बने। 14 मई 2021 को दीया ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम अव्यान आजाद रेखी रखा। मालूम हो कि अव्यान का जन्म समय से पहले हो गया था जिसके चलते वो कुछ दिन एनआईसीयू में थे।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी इस साल एक बेटे के पेरेंट्स बने, जिसका जन्म 03 अक्टूबर को हुआ। मालूम हो कि दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बने थे। इससे पहले उनकी एक बेटी मेहर है जिसका जन्म 18 नवंबर 2018 को हुआ था।

पढ़ें :- Met Gala 2024: बिजनेसवुमन सुधा रेड्डी ने मेट गाला में पहना 83 करोड़ का ऑफ-व्हाइट गाउन

आकृति आहूजा

एक्टर अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति आहूजा भी इस साल एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम उन्होंने आरजोई ए खुराना रखा। इसके साथ ही उन्होंने बच्ची काो जोई और जूजू निक नेम दिए।

गीता बसरा

एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह भी इस साल 10 जुलाई को दूसरी बार पेरेंट्स बने और उनके बेटे जोवन वीर सिंह प्लाहा रखा। इससे पहले 27 जुलाई 2016 को उनके घर बेटी हिनाया हीर प्लाहा का जन्म हुआ था।

लीजा हेडन

एक्ट्रेस लीजा हेडन इस साल तीसरी बार मां बनीं और जुलाई महीने में उनके घर बेटी लारा का जन्म हुआ। इससे पहले लीजा और डीनो लालवानी के दो बेटे जैक (2017) और लियो (2020) हैं।

पढ़ें :- Salman Firing Case : सलमान के घर फायरिंग करने वाला पांचवां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेंगे

श्रेया घोषाल

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल इस साल 22 मई को मां बनीं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने शिलादित्य मुखोपाध्याय रखा।

नीति मोहन

सिंगर नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या के घर 02 जून को बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने आर्यवीर रखा। मालूम हो कि दोनों की शादी फरवरी 2019 में हुई थी।

प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी इस साल मां बन गईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी कि वो और उनके पति जेन गुडएनफ सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं जिनका नाम उन्होंने जय और जिया रखा है।

पढ़ें :- Sabyasachi Mukherjee ने मेट गाला फैशन इवेंट में खुद रेड कार्पेट पर उतर लूटी महफिल
Advertisement