Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Food Poisoning: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को हुआ फूड पॉइजनिंग, मानसून सीजन में होता है अधिक खतरा, ऐसे करें बचाव

Food Poisoning: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को हुआ फूड पॉइजनिंग, मानसून सीजन में होता है अधिक खतरा, ऐसे करें बचाव

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Food Poisoning:  बारिश के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। क्योंकि बारिश के सीजन में बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। डेंगू, मलेरिया से लेकर फूड प्वाजनिंग तक। इसलिए मानसून सीजन में बाहर का खाना एवॉइड करना चाहिए। घर में बना ताजा और शुद्ध खाना चाहिए। बारिश के सीजन में बाहर का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) हो सकता है।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Bollywood actress Janhvi Kapoor) इसी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती है। गुरुवार को उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यह जानकारी उनके पिता बोनी कपूर ने दी है। पर क्या आप जानते हैं फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) क्या होता है। गंदी जगह औऱ गंदे पानी से पकाए गए भोजन के माध्यम से विषैले तत्व शरीर में पहुंच जाते है।

कच्ची सब्जियां, अधपका मांस, गलत तरह से पकाया गया खाना और स्ट्रीट फूड का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग हो सकता है। खासतौर से बारिश के सीजन में खाने पर बैठी मक्खियां गंदा पानी आदि से होता है। इससे भोजन में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं।

फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। जैसे पेट में दर्द, पेट में मरोड़, दस्त, उल्टी और मतली, भूख न लगना, कमजोरी लगती है। साथ ही सिर में दर्द के साथ बुखार और ठंड लगती है। साथ ही मल से खून आने लगता है।
फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए आस पास साफ सफाई रखें। कोशिश करें पानी को उबाल कर छान कर पीएं। क्योंकि बारिश के मौसम में नलों में पानी गंदा आता है।

खाना बनाते समय चॉपिंग बोर्ड, चाकू आदि को अच्छी तरह से साफ करके खाना पकाएं। खाना बनाते और खाना खाते ने पहले हाथों को अच्छी तरह से साबुन से साफ कर लें। बारिश के मौसम में सब्जियों में अधिक मिट्टी और गंदगी होती है। इसलिए फलों और सब्जियों को अच्छी तरह से नमक के पानी में धोकर इस्तेमाल करें। खाने को हमेशा ढककर रखें। पके हुए खाने को देर तक फ्रिज में न रखें।जहां तक हो सके बाहर का खाना खाने से बचें।

पढ़ें :- खाना पकाने के लिए नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक
Advertisement