Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5 के रिलीज से पहले एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5 के रिलीज से पहले एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। हाउसफुल 2 की फेम एक्ट्रेस शाजान पद्मसी ने अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 के रिलीज के एक दिन पहले ही अपने बॉयफ्रेंड आशीष कनकिया से विवाह कर उनकी दुल्हन बन गईं। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रहीं हैं।

पढ़ें :- महीप कपूर ने अपनी उम्र को लेकर कंफ्यूजन किया दूर, बढ़ती उम्र पर रखी अपनी राय, 'मैं शानदार दिखना चाहती हूं'


एक्ट्रेस शाजान पद्मसी की बात किया जाये तो वे अक्षय कुमार की हाउसफुल 2 में काम कर चुकी है। मजे की बात यह है कि शाजान ने हाउसफुल 5 के रिलीज से पहले 5 जून गुरुवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली।

पढ़ें :- The India Story Teaser: बेटी की मौत कैंसर से नहीं, बल्कि खाने में मौजूद मिलावट और पेस्टिसाइड की वजह से हुई,'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज

शाजान पद्मसी की बात करें तो अभिनेत्री ने दिल तो बच्चा है जी, हाउसफुल 2, मसाला, सॉलिड पटेल्स आदि में काम कर चुकी हैं। शाजान को वेब सीरीज जुनून में भी देखा गया था। बता दें की उनकी शादी में उनके करीबी मित्र,रिश्तेदार व परिवार के लोग ही शामिल थे।

इस शादी की एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे थे। शादी में शाजान पद्मसी का ब्राइडल लुक बहुत ही खुबसूरत लग रहा था। वहीं आशीष कनकिया ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहन रखी थी। दोनों दूल्हा—दुल्हन के रुप में बहुत ही सुन्दर लग रहे थे। 7 जून को दोनों की शादी का रिसेप्शन होने है।

Advertisement