Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एक्ट्रेस उर्वसी हुई हॉस्पिटल में भर्ती, हाथ पर लगी छोटी सी चोट और मुंह पर ऑक्सीजन देख यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

एक्ट्रेस उर्वसी हुई हॉस्पिटल में भर्ती, हाथ पर लगी छोटी सी चोट और मुंह पर ऑक्सीजन देख यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वसी रौतेला को यूजर्स खूब ट्रोल कर रहे हैं। वजह है उनके एक वीडियो जिसमें उनके हाथ में चोट लगी है और वो बाथरोब में सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनके मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा दिखाई दे रहा है। उर्वसी कुछ पढ़ती नजर आ रही है।

पढ़ें :- Tumbbad फिल्म की Advance Booking ने रातों रात तोड़े सारे रिकॉर्ड, ऐसे रचा इतिहास

इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वसी ने लिखा है कि प्लीज मेरे लिए दुआ करें। हालंकि उर्वसी को क्या हुआ है उन्होंने इसकी जानकारी नही दी। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस चिंता जता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे है।

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘पहली भारतीय महिला जो जरा सी उंगली कटने पर भर्ती हुई है।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘बीड़ी के बंडल का कागज लगा लो थोड़ी देर में सही हो जाएगा।’ एक अन्य शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘उर्वशी, उर्वशी, टेक इट ईजी उर्वशी।’

एक शख्स ने टांग खींचते हुए लिखा, ‘बहन ऑपरेशन के लिए तो डॉक्टर ने नहीं कहा..बताओ जल्दी फिर हम उसी हिसाब से हवन में बैठ जाएंगे।’ इसके अलावा एक शख्स ने पूछा कि क्या कुछ गंभीर हुआ है। वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘आखिर अस्पताल में क्यों भर्ती हैं?

Advertisement