Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति से मांगी माफी, कहा – वो शब्द गलती से बोल दिया था

अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति से मांगी माफी, कहा – वो शब्द गलती से बोल दिया था

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद काफी हंगामा मचा हुआ है। बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)  से माफी मांग ली है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

उन्होंने खत लिख कर जिक्र किया है कि वो खत के जरिए उस शब्द के लिए खेद प्रगट करते हैं जिसका इस्तेमाल किया था। वो भरोसा दिलाते हैं कि वह सिर्फ जीभ फिसलने वाली बात थी। वो उस गलती के लिए माफी मांगते हैं और अनुरोध करते हैं कि उनकी क्षमा को स्वीकार करें। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा 28 जुलाई को राष्ट्रपति को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा जारी है। अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोल दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। लेकिन इस बयान को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) और अन्य भाजपा सांसदों ने न केवल अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury)  से बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) से भी माफी मांगने को कहा था। देश के राष्ट्रपति को लेकर दिया गया यह बयान अब बड़े विवाद का रूप ले रहा है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के बारे में चौधरी की अपमानजनक टिप्पणी देश में राजनीतिक विमर्श के स्तर में गिरावट को दर्शाती है। रैलियों और मीडिया बातचीत के दौरान राजनेताओं द्वारा व्यक्तिगत हमले और अभद्र भाषा का उपयोग आम हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के लिए सोनिया गांधी के बयान में जहां मौत का सौदागर जैसे शब्द शामिल होते हैं, तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal, Convener of Aam Aadmi Party) भी पीएम मोदी को कायर और मनोरोगी कहकर उन पर हमला करते हैं। इनके अलावा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) को पीएम मोदी दीदी ओ दीदी संबोधित करके टिप्पणी करते हैं। यह कुछ उदाहरण जो देश में राजनीतिक विमर्श के स्तर में गिरावट को प्रदर्शित करते हैं।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) को नसीहत दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Congress President Nana Patole) ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) के बयान पर कहा मैंने यह नहीं सुना है, लेकिन ऐसा बयान गलत है। राष्ट्रपति देश की पहले नागरिक हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। अगर उन्होंने ऐसा कुछ कहा है, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।

Advertisement