Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर को किया खारिज

अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर को किया खारिज

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने पश्चिम बंगाल के प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (All India Congress President Mallikarjun Kharge) के चुनाव के बाद सभी राज्य इकाइयों के अध्यक्ष अस्थाई प्रमुख बन गए हैं।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury)  ने आगे कहा कि जिस दिन से मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष (All India Congress President) बने हैं। उस दिन से अन्य राज्यों में कोई भी स्थाई अध्यक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं भी राज्य में कांग्रेस का अस्थाई अध्यक्ष हूं।

Advertisement