Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Advantages of Curd: दही त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करती है, वजन घटाने में मददगार

Advantages of Curd: दही त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करती है, वजन घटाने में मददगार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Advantages of Curd : बदलते मौसम में आहार में भी बदलाव लाना आवश्यक होता है। ठंड का मौसम जाने वाला है। अब जब गर्मी हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रही है, तो मौसमी बदलाव के अनुसार अपने आहार बारे में ध्यान देना जरूरी है। बदलते तापमान और आर्द्रता के स्तर से शरीर को लड़ने में मदद वाले आहार सेहत को सुरक्षा प्रदान करते है। प्राचीन काल से ही दही भारतीय परिवारों का पसंदीदा व्यंजन रहा है। दही के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। और त्वचा और बालों  के लिए भी बहुत अच्छा है।दही शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। प्रतिरक्षा को मजबूत करता है। मजबूत हड्डियों का निर्माण करता है। त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करता है। और यदि आप वजन घटाने की कोशिश् कर रहें है तो दही आपके लिए बहुत मददगार साबित हेती है।

पढ़ें :- Falsa Fruit Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है फालसा फल, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है

1.रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
2.दही का सेवन रोज नहीं करना चाहिए। मथनी छाछ में सेंधा नमक, काली मिर्च और जीरा जैसे मसाले मिलाए गए हैं उसका सेवन रोज करना चाहिए।

3.दही को फलों के साथ न मिलाएं क्योंकि यह एक चैनल ब्लॉकर असंगत भोजन है।इससे पाचन संबंधी समस्या उत्पन्न हो जाती है। एलर्जी भी हो सकती है।

4.दही मांस और मछली के साथ असंगत है। चिकन, मटन या मछली जैसे मांस के साथ पकाए गए दही का कोई भी संयोजन शरीर में विषाक्त पदार्थों का उत्पादन करेगा।

पढ़ें :- Cashew Almond Kulfi: घर में इस तरह बनाएं काजू बादाम कुल्फी, गर्मी से मिलेगी राहत, बच्चे भी खाकर होंगे खुश
Advertisement