Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. AED Recruitment 2024: एटॉमिक एनर्जी विभाग ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले करें आज ही अप्लाई

AED Recruitment 2024: एटॉमिक एनर्जी विभाग ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले करें आज ही अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

AED Recruitment: एटॉमिक एनर्जी विभाग में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना हर कोई देखता है. किन्तु यह सपना कुछ ही लोगों का पूरा हो पाता है. यदि आप भी परमाणु ऊर्जा विभाग में काम करने का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो तुरंत DAE के अंतर्गत आने वाली परिवर्तनीय ऊर्जा साइक्लोट्रॉन केंद्र आवेदन कर सकते हैं.

पढ़ें :- हालात से नहीं हारी गया की बेटी, पति की मौत के बाद भी पढ़ाई जारी रख BPSC में पाई सफलता

आपको बता दें, इसमें केयरटेकर, सीनियर अकाउंटेंट, जूनियर अकाउंटेंट एवं डिस्पैच राइडर के पद भरे जाने वाले हैं. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट vecc.gov.in के माध्यम से इन पदों पर के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कैंडिडेट्स जो भी परमाणु ऊर्जा विभाग में इन पदों पर नौकरी पाने का मन बना रहे हैं, तो वे 29 अप्रैल तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 24 पदों पर बहाली की जाने वाली है.

पदों का विवरण

आवश्यक योग्यता

कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनके पास ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. तभी आप इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे.

आयु सीमा

जो कोई भी एटॉमिक एनर्जी विभाग के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

पढ़ें :- यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अभ्यर्थी यहां पर देख सकेंगे नतीजे

चयन प्रक्रिया

कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी. इसके साथ ही लिखित परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

Advertisement