Afghanistan Floods : अफगानिस्तान में प्रकृति का कहर ऐसे बरपा की वहां बाढ़ के हालात बन गए। देश में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। खबरों के अनुसार, अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने कम से कम 14 लोगों की जान ले ली है। यहां बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहे हैं, जानमाल की भी हानी हुई है। बाढ़ के कारण देश को बड़े आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है, कई शहरों में सड़कें अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गई हैं। अब तक 150 घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं।
पढ़ें :- सुप्रीम लीडर की हत्या हुई, स्कूली बच्चे मारे गए लेकिन तब पीएम मोदी की तरफ़ से एक शब्द तक नहीं आया...ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत पर बोले संजय सिंह
खबरों के अनुसार, तालिबान के लोक निर्माण मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अशरफ हकशेनस ने कहा कि अफगानिस्तान के बदख्शां, तखर, घोर और नूरिस्तान प्रांतों में कुछ सड़कें भूस्खलन और बाढ़ के कारण अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गई हैं। ये रास्ते बाढ़ और भूस्खलन के कारण अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं।