मथुरा। यूपी के मथुरा जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां नौझील इलाके में एक 35 वर्षीय महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया है। महिला ने मथुरा पुलिस (Mathura Police) को बताया कि उसने संतान सुख पाने के लिए एक तांत्रिक से मदद मांगी थी, लेकिन तांत्रिक ने उसका दुष्कर्म (Rape) किया। एसपी (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत (SP Suresh Chandra Rawat) ने बताया कि पीड़िता शादीशुदा है और उसे आठ साल से कोई संतान नहीं थी। शनिवार को वह 45 वर्षीय तांत्रिक मुश्ताक अली (Tantrik Mushtaq Ali) के पास गई, जिसने उसे यह कहकर बुलाया कि वह किसी तांत्रिक विधि से उसे संतान सुख दिला सकता है। लेकिन तांत्रिक ने वहां महिला के साथ जोर जबरदस्ती कर रेप किया।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार का बड़ा फरमान, पीजी करने वाले डॉक्टरों ने 10 साल पहले छोड़ी सरकारी सेवा तो देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड
पीड़िता के बयान के आधार पर मुश्ताक अली (Mushtaq Ali) के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और मथुरा पुलिस (Mathura Police) उसकी तलाश कर रही है।
एसपी रावत ने कहा कि इस मामले में तेजी से कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि ऐसी घटनाओं में चुप न रहें और तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
महिलाओं की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
इस घटना से इलाके के लोगों में रोष है। महिला सुरक्षा ( Women Safety) पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। लोगों से सहयोग मांगा है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।
पढ़ें :- Viral-'समान डिग्री, समान सेवा… फिर वेतन अलग क्यों?' यूपी में जब हक की लड़ाई में महिला डॉक्टर की जिद्द बन पुलिस बस के सामने बनीं ढाल
विशेषज्ञों का मानना है कि सामाजिक जागरूकता (Social Awareness) और ऐसे मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ही महिलाओं को सुरक्षा मिल सकती है। अपराधियों को सजा मिल सकती है।