Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. जब Nora Fatehi का नाम सुनते फूट-फूट कर रोने लगी Bharti, और फिर…

जब Nora Fatehi का नाम सुनते फूट-फूट कर रोने लगी Bharti, और फिर…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: फेमस कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) का नाम आते ही फ़ेस पर अपने आप हंसी आ जाती है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली भारती सिंह (Bharti Singh) का इन दिनो एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

आपको बता दें, भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनो डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ (Dance Deewane 3)  होस्ट कर रहीं हैं। इन दिनों सेट पर उनकी और नोरा फतेही (Nora Fatehi) की नोकझोंक भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर होती रहती है। आए दिन दोनों को ए दूसरे के साथ लड़ते देखा जाता है।


वहीं अब भारती सिंह नोरा का नाम सुनकर पैपराजी के सामने फूट-फूट कर रोती नजर आई हैं।  इस वीडियो में भारती फेमस पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) के साथ पैपराजी (paparazzi) से बात करती नजर आ रही हैं। इसी बीच आप देख सकते हैं दोनों एक-दूजे की तारीफ करते हैं और भारती अपनी वैनिटी वैन (vanity van) की तरफ बढ़ने लगती हैं।

वहीं एक रिपोर्टर ने कहा कि,’ नोरा आई’,  इतना सुनते ही भारती सिंह की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है और वह इस मजाक के लिए रोने लग जाती हैं और कैमरामैन को उल्टा भला बुरा सुनाने लग जाती हैं।

 

Advertisement