नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरूआत कर रहे हैं। इस यात्रा की शुरूआत से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राहुल गांधी के करीबी मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। इसके साथ ही सबसे पुरानी पार्टी के साथ उनके परिवार का 55 साल का रिश्ता खत्म हो गया। देवड़ा के फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यही नहीं इससे पहले भी कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहा है। आइए जानते हैं कि, कांग्रेस के दिग्गज और राहुल गांधी के करीबी कहे जाने वाले कौन—कौन नेता अभी तक कांग्रेस को छोड़ चुके हैं….
पढ़ें :- IndiGo Crisis : आपदा में अवसर, हवाई किराए ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पटना-मुंबई का टिकट 60 हजार के पार
मिलिंद देवड़ा
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा राहुल गांधी के करीबी भी कहे जाते थे। इन्होंने ऐसे समय पर पार्टी से इस्तीफा दिया जब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरूआत हो रही है। कहा जा रहा है कि, अब वह शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।
गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस के अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में गुलाम नबी आजाद की गिनती दिग्गज नेताओं में होती थी। आज उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। पिछले काफी समय से वो नाराज भी चल रहे थे। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर चुनाव अभियान समिति और अब पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
कपिल सिब्बल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जाने-माने वकील कपिल सिब्बल ने भी कांग्रेस का साथ बीते साल छोड़ दिया था। कपिल सिब्बल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा का चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था लेकिन समाजवादी पार्टी ने उन्हें समर्थन दिया और वो राज्यसभा तक पहुंचे थे। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा था।
आरपीएन सिंह
यूपीए की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे आरपीएन सिंह कांग्रेस का बड़ा चेहरा होते थे। राहुल गांधी के करीबियों में उनकी गिनती होती थी। लेकिन यूपी चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।
पढ़ें :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत 112 के खिलाफ FIR दर्ज, पहाड़ी पर दीप जलाने के लिए जबरन कर रहे थे चढ़ाई
अश्विनी कुमार
अश्विनी कुमार ने बीते 15 फरवरी 2022 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह यूपीए सरकार में बतौर केंद्रीय मंत्री कई मंत्रालयों का काम देख चुके हैं।
सुनील जाखड़
पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सुनील कुमार जाखड़ ने बीते साल पार्टी का साथ छोड़ा था। 2022 से पहले पांच दशकों तक वह कांग्रेस नेता रहे। मई 2022 में वह यह कहते हुए कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए कि उन्हें राष्ट्रवाद का साथ देना है और पंजाब में एकता और भाईचारे के लिए काम करना है।
हार्दिक पटेल
गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हार्दिक पटेल ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया था। हार्दिक पटेल का राजनीतिक करियर गुजरात के पाटीदार आंदोलन से शुरु हुआ। 2020 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। वह गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। मई 2022 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
कुलदीप बिश्नोई
बीते चार अगस्त को हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक के पद से कुलदीप बिश्नोई ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे।
जितिन प्रसाद
कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे जितिन प्रसाद ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पीडब्ल्यूडी जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है।
पढ़ें :- UKPSC Main Exam Postponed : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया फैसला
ज्योतिरादित्य सिंधिया
मौजूदा समय केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता हुआ करते थे। कांग्रेस से बगावत करते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार गिरा दी थी। वो अपने कई करीबी विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।