Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अमरनाथ के बाद जम्मू-कश्मीर के डोडा में तबाही, कई वाहन क्षतिग्रस्त

अमरनाथ के बाद जम्मू-कश्मीर के डोडा में तबाही, कई वाहन क्षतिग्रस्त

By प्रिया सिंह 
Updated Date

जम्मू-कश्मीर के डोडा से बड़ी खबर सामने आई है। गुंटी वन में बादल फटने के कारण तबाही मच गया है। कई गाड़ियां मिट्टी में धंस गईं हैं। वहीं शुक्रवार को अमरनाथ बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

यही नही बताया जा रहा है बाढ़ का पानी आर्मी कैंप में भी घुस गया। लेकिन अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई खबर सामने नही आई है। न्यूज रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अधिकारी ने बताया कि ठठरी बेल्ट के गुंटी वन क्षेत्र में सुबह करीब चार बजे बादल फटा, जिसके चलते भारी बाढ़ आ गई। जिसके कारण कुछ  वाहनों में काफी क्षती हो गया है।

ठठरी में बादल फटने से सड़कों पर पानी भर गया। लिहाजा आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। वहीं प्रशासन राहत बचाव कार्य चला रही है।

Advertisement