Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. Bigboss 19 : बेघर होने के बाद कुनिका सदानंद ने इसे बताया ‘बिग बॉस 19’ का विनर

Bigboss 19 : बेघर होने के बाद कुनिका सदानंद ने इसे बताया ‘बिग बॉस 19’ का विनर

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिगबॉस 19 के  फ़िनाले में चंद दिन बचा हुआ है। ऐसे में  घर से कुनिका सदानंद एविक्ट हो गई हैं। ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद कुनिका ने मीडिया से बात की। कुनिका ने कहा कि उनके हिसाब से शहबाज बदेशा का मृदुल तिवारी और बसीर अली से ज्यादा कंट्रीब्यूशन रहा है। उन्होंने कहा, ‘बसीर ने अपना 100% दिया, लेकिन एक टाइम के बाद उनका गेम खत्म हो गया था क्योंकि वह और नेहल चुडासमा करीब आ गए थे। बसीर खुश थे, लेकिन उसके बाद वो गेम में एक्टिव नहीं रहे थे।

पढ़ें :- Bigboss 19 : अशनूर कौर के बाद ये कंटेस्टेंट होगा बेघर , फिनाले से पहले बड़ा एलिमिनेशन ट्विस्ट

मृदुल और बसीर से नहीं हो सकती शहबाज की तुलना

कुनिका ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में आगे कहा, ‘रहा सवाल मृदुल का तो गौरव ने उन्हें ओवरशैडो कर दिया। ऐसा हो गया था कि वो हर चीज गौरव से पूछकर करता था। वो गौरव से पूछे बिना हिलता तक नहीं था। तो आप शहबाज के कंट्रीब्यूशन को बसीर और मृदुल के कंट्रीब्यूशन से कंपेयर नहीं कर सकते हैं। शहबाज जब घर में आया वह हंसी, मजाक और बहुत सारी नई-नई चीजें लेकर आया।

इसे ‘बिग बॉस 19’ का बताया विनर

कुनिका ने ये भी कहा कि शहबाज के ऊपर प्रेशर है क्योंकि शहनाज गिल भी बिग बॉस से बनी हैं। कुनिका बोलीं, ‘मैं शहबाज को फिल्मों में देखना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि मैं उसे कॉमेडी रोल्स में देखूं।’ जब कुनिका से पूछा गया कि उनके हिसाब से ‘बिग बॉस 19’ का विनर कौन है? तब उन्होंने फरहाना भट्ट का नाम लिया।

पढ़ें :- Bigg Boss 19 Finale: कब होगा बिगबॉस का फ़िनाले , सलमान खान के शो की तारीख और टाइमिंग का बड़ा अपडेट
Advertisement