Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rajkot Airport Accident : दिल्ली के बाद अब राजकोट एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, कैनोपी टूटी

Rajkot Airport Accident : दिल्ली के बाद अब राजकोट एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, कैनोपी टूटी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट की छत गिरने के बाद अब राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Rajkot International Airport) पर बड़ा हादसा होते-होते टला है। हीरासर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल के बाहर पैसेंजर पिकअप-ड्रॉप एरिया में ऊपर लगी कैनोपी ढह गई। राहत वाली खबर यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप और ड्रॉप एरिया मे केनोपी तूटी है। बताया जा रहा है कि तेज हवा के साथ बारिश की वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2023 में राजकोट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया था। इस एयरपोर्ट का 1400 करोड़ से ज्यादा की लागत से विस्तार हुआ था। अब इस हादसे के बाद प्रबंधन अधिकारियों पर सवाल उठ रहा है।

पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा

दिल्ली एयरपोर्ट हादसे पर बनाई गई जांच समिति

बता दें कि दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 (Terminal 1 of Indira Gandhi International Airport) पर छत गिरने की घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हवाई अड्डे पर छत गिरने की घातक घटना के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) और 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement