Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चार चरणों के बाद जनता ने तय कर दी नरेंद्र मोदी की विदाई, इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में : मल्लिकार्जुन खरगे

चार चरणों के बाद जनता ने तय कर दी नरेंद्र मोदी की विदाई, इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में : मल्लिकार्जुन खरगे

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress National President Mallikarjun Kharge) व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस (Joint Press Conference) को लखनऊ में संबोधित किया। खरगे ने अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के बारे में जानकारी देते हुए की।

पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान

उन्होंने कहा कि अब तक चार चरणों के चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) काफी आगे है। जनता ने नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की विदाई तय कर दी है। कहा कि ये चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ वो लोग हैं जो कुछ अमीरों के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं और दूसरी तरह गरीबों और युवाओं के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई आरक्षण और संविधान बचाने की लड़ाई है। ये चुनाव को देश के भविष्य को संविधान को बचाने के लिए है। संविधान बचेगा तो आरक्षण भी बचेगा।

उन्होंने कहा कि तानाशाही में लोगों के वोट का अधिकार भी सुरक्षित नहीं रहेगा। भाजपा के लोग लोगों को डराकर नामांकन दाखिल नहीं कर दे रहे हैं। हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर देख रही है। यहां तक की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी डराया जा रहा है। इन सबके बावजूद इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) आगे है। भाजपा काफी पीछे है। खरगे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने संविधान को बदलने की बात की थी। भाजपा के कई नेता संविधान बदलने की बात करते रहते हैं लेकिन इन सब लोगों को मोदी कभी नहीं मना करते हैं।
विज्ञापन

जातीय जनगणना हमारा एजेंडा

पढ़ें :- UP IAS-PCS Transfers : योगी सरकार ने पांच IAS और छह PCS अफसरों का किया तबादला, बदल गए दो जिलों के जिलाधिकारी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम सत्ता में आने पर जातीय जनगणना करेंगे। इससे लोगों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति का अंदाजा लग सके। ये हम देश को कमजोर करने के लिए नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi)  हमारे घोषणा पत्र के बारे में झूठ फैला रहे हैं। वो बताते हैं कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएगी। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि वो जितना कांग्रेस को गाली देते हैं उतना तो राम का नाम नहीं लेते हैं।

हम सत्ता में आएंगे तो पांच की जगह 10 किलो अनाज देंगे

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) कहते हैं कि देश के 80 करोड़ गरीबों को हम मुफ्त अनाज दे रहे हैं। उन्होंने ये नहीं बताया कि खाद्य सुरक्षा कानून तो हम लेकर आए। इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance)  की सरकार आएगी तो हम 10 किलो अनाज देंगे। हमने कर्नाटक में किया है तेलंगाना में किया है। प्रेसवार्ता के बाद खरगे अमेठी व रायबरेली में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। जबकि 17 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) की अमेठी व रायबरेली में संयुक्त सभा भी प्रस्तावित है।

भाजपा 200 पार नहीं कर पाएगी : कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल पूछने पर कहा कि भाजपा (BJP) को सत्ता में आने से रोकने के लिए जितनी सीटें चाहिए वो हम लेकर आ रहे हैं। भाजपा 200 सीटें पार नहीं कर पाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि भाजपा 400 सीटें जीतने का नारा इसलिए दे रही है जिससे कि आरक्षण को खत्म किया जा सके। इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की सरकार आएगी तो हम आरक्षण की सीमा बढ़ाएंगे और जो वर्तमान में है उसे जारी रखेंगे।

पढ़ें :- Breaking News : देशभर में आज बैंककर्मियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े कर्मचारी

भाजपा का झूठ जितना परवान चढ़ना था चढ़ चुका है : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा (BJP) का झूठ जितना परवान चढ़ना था चढ़ चुका है। इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance)  की सरकार बनने वाली है। 4 जून को प्रेस की स्वतंत्रता का दिन भी होगी। भाजपा 140 सीटें भी नहीं पा पाएगी। उनका रथ फंसा ही नहीं धंस गया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने कहा कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance)  यूपी में 79 सीटें जीत रहा है और क्योटो (काशी) में लड़ाई में है। 4 जून को किसानों की सरकार बनेगी। बेरोजगार युवाओं की सरकार बनेगी।

अपना वोट बर्बाद न करें बसपा के लोग

बसपा (BSP) ने कई जगहों पर ऐसे प्रत्याशी घोषित करने पर जो कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के वोट काट रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं बसपा (BSP)  के लोगों से कहना चाहता हूं कि वो संविधान को बचाने के लिए हमारी मदद करें और अपना वोट खराब न करें।

 

पढ़ें :- 'हैवान' X Review: 18 साल बाद सैफ-अक्षय की जोड़ी का बड़ा धमाका या दर्शकों को मिली निराशा? जानें X पर लोगों का आखिरी फैसला
Advertisement