Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. हमास चीफ याह्य सिनवार को ढेर करने के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू बोले-जंग तो कल खत्म कर दें, बस मान ले एक शर्त

हमास चीफ याह्य सिनवार को ढेर करने के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू बोले-जंग तो कल खत्म कर दें, बस मान ले एक शर्त

By santosh singh 
Updated Date

तेल अवीव। इजरायल (Israel) ने हमास के सुप्रीम कमांडर याह्य सिनवार (Hamas Supreme Commander Yahya Sinwar) को गुरुवार को ढेर कर दिया है। ड्रोन अटैक (Drone Attack) के जरिए सिनवार को इजरायल ने मार गिराया है। यही नहीं मौत के बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दिखता है कि किस तरह से सिनवार को मारा गया। इसी बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli PM Benjamin Netanyahu) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि हमास (Hamas) हथियार डाल दे और सभी यहूदी बंधकों को रिहा कर दे तो जंग समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि हमास (Hamas)  हमारी इस पेशकश को मान ले तो जंग कल ही खत्म हो जाएगी।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

उन्होंने कहा कि इजरायल दोहराता रहा है कि बीते साल 7 अक्टूबर को उसके यहां हुए भीषण हमले का मास्टरमाइंड याह्य सिनवार ही था। उसकी मौत का वीडियो शेयर करते हुए नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा कि ‘याह्य सिनवार (Yahya Sinwar) मर चुका है। उसे हमारे बहादुर सैनिकों ने राफा में मार गिराया। अभी यह गाजा की युद्ध खत्म होने का टाइम नहीं है बल्कि हमास के खात्मे की शुरुआत है। गाजा के लोगों के लिए मेरा एक सिंपल सा संदेश है- यह जंग तो कल ही खत्म हो सकती है। यदि हमास (Hamas) हथियार डाल दे और बंधक बनाए गए हमारे लोगों को छोड़ दे।

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

सिनवार को मार गिराने के साथ ही इजरायल ने दावा किया है कि दो और आतंकी मारे गए हैं। पीएम नेतन्याहू ने दावा किया कि हमास (Hamas) ने अब भी गाजा में 101 इजरायली लोगों को बंधक बना रखा है। इनमें से कई नागरिक 23 अलग-अलग देशों के हैं। नेतन्याहू ने कहा कि हमास (Hamas) ने गाजा में 101 लोगों को बंधक बना रखा है। ये कुल 23 देशों के रहने वाले हैं। इजरायल इन लोगों को घर वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। हम सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई की गारंटी देते हैं।’ उन्होंने हमास आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल न्याय करने में यकीन रखता है। हम ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे, जिसने हमारे लोगों पर अत्याचार किए हैं।

Advertisement