Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Nakul Dubey के बाद मायावती के निशाने पर है ये बड़ा ब्राह्मण चेहरा? पूर्व मंत्री ने अभी नहीं खोले अपने पत्ते

Nakul Dubey के बाद मायावती के निशाने पर है ये बड़ा ब्राह्मण चेहरा? पूर्व मंत्री ने अभी नहीं खोले अपने पत्ते

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Leader Mayawati) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पूर्व मंत्री नकुल दुबे (Nakul Dubey)   को निकाल दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। इसके बाद नकुल दुबे (Nakul Dubey)   ने कहा कि उन्हें भी निष्कासन की जानकारी मिली है, लेकिन इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। इसी बीच पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के सिपहसलार की बीजेपी ने नजदीकियों की चर्चा तेज है। कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी (BJP) बसपा (BSP) में बड़ा सेंधमारी कर ब्राह्मण वोट बैंक साधने की कोशिश कर सकती है।

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी

बसपा (BSP) सुप्रीमो विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा कर रही हैं। नकुल दुबे (Nakul Dubey)  को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बसपा सरकार व पार्टी में नकुल दुबे की गिनती बड़े ब्राह्मण चेहरे में होती थी। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि नकुल दुबे (Nakul Dubey)  को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने की वजह से निष्कासित किया गया है। उन्होंने कहा कि नकुल दुबे ((Nakul Dubey) ) बीएसपी पूर्व मंत्री को, पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण, इनको बीएसपी से निष्कासित कर दिया गया है।

पढ़ें :- 'प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की पीड़िताओं की सहायता करें...' राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम को लिखी चिट्ठी

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र (National General Secretary Satish Chandra Mishra) के करीबी नकुल दुबे (Nakul Dubey) बसपा (BSP) का दूसरा बड़ा ब्राह्मण चेहरा माना जाता रहा है। आरोप है कि विधानसभा चुनाव में गलत फीडबैक देने के चलते उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है। वहीं पूर्व मंत्री नकुल दुबे (Nakul Dubey)  ने अभी अपने पत्ते तो नहीं खोले हैं कि वह किस दल में जाएंगे, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह अपने सभी लोगों के साथ बैठक कर आगे के रणनीत‍ि पर चर्चा करेंगे। वह राजनीतिक दल में ही रहेंगे, लेकिन किस दल में यह नहीं बताया। नकुल दुबे (Nakul Dubey)  से जुड़े लोगों का कहना है कि वो एक-दो दिन में अपने समाज के साथ बैठक कर आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे।

Advertisement