Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. व्हाइट हाउस में समोसे के बाद अब भारत के स्ट्रीट फूड गोलगप्पे की हो चुकी है एंट्री

व्हाइट हाउस में समोसे के बाद अब भारत के स्ट्रीट फूड गोलगप्पे की हो चुकी है एंट्री

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के स्ट्रीट फूड (Street Food) की बात करें तो देश के कई ​हिस्सों में गोलगप्पा को बहुत पसंद किया जाता है। भारत में इसे इसे पानीपुरी और पुचका के नाम से भी जाना जाता है। मौजूदा समय में इसे केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। अमेरिका के व्हाइट हाउस (White House) में भी स्ट्रीट फूड (Street Food) गोलगप्पे की एंट्री हो चुकी है। यहां मेहमानों को गोलगप्पे परोसे जा रहे हैं।

पढ़ें :- यूरोप में मची कूटनीतिक हलचल, ट्रंप के विरोध में उतरी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी

व्हाइट हाउस में परोसा गया गोलगप्पा

पिछले साल इसे कम से कम दो बार परोसा गया है। हाल ही में सोमवार को राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) ने रोज गार्डेन रिसेप्शन की मेजबानी की। इस दौरान भी गोलगप्पा परोसा गया। इस कार्यक्रम में एशियाई-अमेरिकी (Asian-American) और कई भारतीय-अमेरिकी (American-Indian) शामिल थे। व्हाइट हाउस में अबतक केवल समोसे ही परोसे जाते थे, लेकिन अब यहां गोलगप्पे की भी एंट्री हो चुकी है।

कम्युनिटी नेता अजय जैन भूतोरिया (Community Leader Ajay Jain Bhutoria) ने कहा कि पिछले साल जब मैं यहां था, तब यहां पानीपुरी परोसा गया था। इस साल भी मैं यहां पानीपुरी ढूंढ रहा था, तभी अचानक एक सर्वर पानीपुरी लेकर आया। यह बहुत अद्भुत था। इसका स्वाट बहुत चटपटा और मसालेदार था। शानदार!

अमेरिका में पसंद किया जा रहा है गोलगप्पा

पढ़ें :- लोकसभा में परिसीमन नहीं हुआ वापस, तो दक्षिणी भारतीय करेंगे विरोध प्रदर्शन- मुख्यमंत्री एमके स्टालिन

भूतोरिया ने व्हाइट हाउस (White House)  की कार्यकारी शेफ क्रिस्टेटा कॉमरफोर्ड (Executive Chef Cristeta Comerford) से मुलाकात की और उनसे गोलगप्पे के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि मैंने उनसे पूछा कि क्या आप अपने घर में गोलगप्पा बनाती हैं? उन्होंने कहा हां, हम व्हाइट हाउस (White House)  में सबकुछ बनाते हैं।

पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका में गोलगप्पा को बहुत पसंद किया जा रहा है। भूतोरिया ने आगे कहा कि अमेरिकी नेता कई बार भारत यात्रा कर चुके हैं। मुझे यकीन है कि भारत के नेता अपने समकक्ष को सभी स्ट्रीट फूड (Street Food) में से गोलगप्पा चखने के लिए जरूर कहते होंगे। गोलगप्पा को चखने के बाद ही इसे व्हाइट हाउस (White House) में लाया गया है। उन्होंने बताया कि अब इसे यहां कई स्थानों में भी देखा जा सकता है।

Advertisement