Parliament Special Session: एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (25 जून) को जब वो शपथ लेने के लोकसभा पहुंचे तो उन्होंने नए विवाद को जन्म दे दिया। शपथ लेने के बाद जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया, जिसके बाद इस पर बवाल हो गया। हालांकि प्रोटेम स्पीकर ने इस शब्द को संसद की कार्यवाही से हटा दिया है।
पढ़ें :- Jio-Airtel के महंगे रिचार्ज का खेल खत्म! TRAI ने दिया बड़ा आदेश
उस समय लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे राधा मोहन सिंह ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि शपथ के अलावा कोई भी बात रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की जाएगी। कुछ मिनट तक हंगामा जारी रहा, जिसके बाद शपथ ग्रहण फिर से शुरू हुआ। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब जल्द ही अध्यक्ष के पद पर वापस आए और कहा कि केवल शपथ या प्रतिज्ञान ही रिकॉर्ड किया जा रहा है।
असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?
मामले को लेकर एआईएमआईएम चीफ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हर कोई बहुत सारी बातें कह रहा है। मैंने अभी कहा कि जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन। यह कैसे खिलाफ है, संविधान में प्रावधान दिखाएं? इससे पहले साल 2019 में जब उन्होंने शपथ ली थी तो ओवैसी ने अपनी शपथ का समापन “जय भीम, अल्लाह-हू-अकबर और जय हिंद” शब्दों के साथ किया था।
असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बीजेपी का हंगामा
पढ़ें :- Tamil Nadu Deepam Controversy : दीपथून पर दीप न जलने से SC नाराज, कहा- CRPF सुरक्षा में जलाएं दीप , हटाए मंदिर ट्रस्टी
जैसे ही असदुद्दीन ओवैसी शपथ लेने के लिए गए, बीजेपी सांसदों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। नारे से बेपरवाह ओवैसी ने उर्दू में शपथ ली और “जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन” कहकर शपथ समाप्त की।