अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन (SP MP Ramji Lal Suman) के काफिले पर हमला करने में करणी सेना (Karni Sena) के जिला संयोजक कृष्णा ठाकुर, सुधीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सचिन सिंह, सुमित सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी आरोपियों को तत्काल SDM के यहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरोपियों के विरुद्ध सिर्फ शांति भंग करने जैसी सामान्य धाराओं में केस दाखिल हुआ था। इधर रविवार को हुए काफिले पर हमले को लेकर दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह (Minister of State Thakur Raghuraj Singh) ने बयान देते हुए रामजी लाल सुमन (Ramji Lal Suman) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इनके साथ तो ऐसा ही होगा।
पढ़ें :- Samsung Galaxy Buds 4 सीरीज भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च, देखें- कीमत और स्पेसिफिकेशंस
“ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं होगा।
हालत ख़राब हो जाएगी।
जिस गाँव में 10 ठाकुर हैं वो भी 100 वोट डलवाने की ताक़त रखते हैं।”
ये यूपी में योगी सरकार के मंत्री हैं।
खुल्लमखुल्ला बोल रहे हैंpic.twitter.com/grdgmyNVcw पढ़ें :- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को धीरे-धीरे ऐसी दिशा में धकेला जा रहा, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जा रहा: राहुल गांधी
— Ravish Kumar ᴾᵃʳᵒᵈʸ © (@SirRavishFC) April 28, 2025
रघुराज ने कहा कि ये मुगलों की नाजायज औलाद, इनके साथ तो ये होना है। मुगलों और आक्रांताओं को अपना बाप कहते हैं। ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं होगा। हालत खराब हो जाएगी। जिस गांव में 10 ठाकुर हैं वो भी 100 वोट डलवाने की ताकत रखते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने कहा है कि ऐसे व्यक्ति के साथ ऐसा ही होना चाहिए। मैं उन लोगों की तारीफ करूंगा जिन्होंने इसका विरोध किया। इसका विरोध अब पूरे देश में भी होगा।
रघुराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ठाकुरों से पंगा लेना महंगा पड़ेगा। रघुराज सिंह ने कहा कि यह मुगलों की नाजायज औलाद है। उनके साथ होना ही है क्योंकि यह अपने बाप को बाप कहने को तैयार नहीं है। मुगलों को आक्रांताओं को अपना बाप कहते हैं केवल वोट के खातिर, इसलिए इनके साथ में ऐसा ही होगा जहां भी जाएंगे पूरे देश में यही स्थिति बनेगी। मैं तो उन बच्चों की भी तारीफ करूंगा कि उन्होंने सही किया। हर जगह हर मोर्चे पर इनको विफल करना चाहिए। यह बेईमान एक समाज से लड़ाई लड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि राणा सांगा ने देश के लिए 80 घाव होने के बाद भी लड़ाई लड़ी। में रामजीलाल सुमन के घर से पूछना चाहता हुं कि उनके घर से कितने फोर फादर स्वतंत्रता सेनानी हुए और कितने रन बांकुरे हुए और कितने उन्होंने देश के लिए लड़ाई लड़ी। क्योंकि अपनी जीभ को चला सकते हैं। मैं आपके माध्यम से यही पूछूंगा और आने वाले चुनाव में अखिलेश को भी दिखा देंगे।