लखनऊ। लोकसभा चुनाव में यूपी इंडिया गठबंधन के 43 सीटों पर जीत का परचम फहराने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पहली प्रतिक्रिया एक्स पोस्ट पर लिखकर दी है।अखिलेश यादव ने लिखा कि प्रिय ‘उप्र के समझदार मतदाताओं’ उप्र में इंडिया गठबंधन की ‘जन-प्रिय जीत’।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि उस दलित-बहुजन भरोसे की भी जीत है जिसने अपने पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े सभी उपेक्षित, शोषित, उत्पीड़ित समाज के साथ मिलकर उस संविधान को बचाने के लिए कंधे-से-कंधा मिलाकर संघर्ष किया है जो समता-समानता, सम्मान-स्वाभिमान, गरिमामय जीवन व आरक्षण का अधिकार देता है।
प्रिय ‘उप्र के समझदार मतदाताओं’
उप्र में इंडिया गठबंधन की ‘जन-प्रिय जीत’ :
– उस दलित-बहुजन भरोसे की भी जीत है जिसने अपने पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े सभी उपेक्षित, शोषित, उत्पीड़ित समाज के साथ मिलकर उस संविधान को बचाने के लिए कंधे-से-कंधा मिलाकर… pic.twitter.com/mTmiFAj0K1
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 5, 2024
उन्होंने कहा कि ये PDA के रूप में पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक-आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े के उस मजबूत गठजोड़ की जीत है, जिसे हर समाज और वर्ग के अच्छे लोग अपने सहयोग व योगदान से और भी मजबूत बनाते हैं। ये नारी के मान और महिला-सुरक्षा के भाव की जीत है। यादव ने लिखा कि ये नवयुवतियों-नवयुवकों के सुनहरे भविष्य की जीत है। ये किसान-मज़दूर-कारोबारियों-व्यापारियों की नयी उम्मीदों की जीत है।
उन्होंने कहा कि ये सर्व समाज के सौहार्द-प्रिय, समावेशी सोचवाले समता-समानतावादी सकारात्मक लोगों की सामूहिक जीत है। ये निष्पक्ष, निष्कलंक मीडिया के निरंतर, अथक, निर्भय, ईमानदार प्रयासों की जीत है। ये संविधान को संजीवनी मानने वाले संविधान-रक्षकों की जीत है।
यादव ने लिखा कि ये लोकतंत्र के हिमायती-हिम्मती लोगों की जीत है। ये ग़रीब की जीत है। ये लोकतंत्र की जीत है। ये सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये मन के सच्चे और अच्छे लोगों की जीत है। ये INDIA की टीम और PDA की रणनीति की जीत है।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
अखिलेश ने कहा कि प्रिय मतदाताओं आपने साबित कर दिया है कि जनता की शक्ति से बड़ा न किसी का बल होता है, न किसी का छल। इस बार जनता ही जीती है, शासक नहीं। जनता जीतती रहे…!आपने हममें जो विश्वास प्रकट किया है, हम उस भरोसे को पूरे दायित्व के साथ कायम रखेंगे और निभाएँगे भी, इसके लिए हार्दिक धन्यवाद-दिल से शुक्रिया और आनेवाले नये सकारात्मक समय के लिए अनंत शुभकामनाएं! जनता ज़िंदाबाद!