Viral Video: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आई है जो मानवता को तार-तार कर देने वाली है। यहां एक कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। बाइक कार के बंपर में बुरी तरह से फंस गई। इसके बाद का नजारा देख आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर
गाजियाबाद में कार और बाइक की टक्कर के बाद कार सवार ने बाइक को कई किलोमीटर तक घसीटा|
यह मामला नीति खंड इलाके का है| pic.twitter.com/bHYaR28YPc— Priya singh (@priyarajputlive) November 5, 2022
बता दें कि यह मामला नजारा गाजियाबाद के इंदिरापुरम का है। रात को एक युवक अपनी कार लेकर निकला था। इंदिरापुरम इलाके में उसने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक गेंद की तरह फिंक गए, लेकिन उनकी बाइक कार के अगले बंपर में बुरी तरह से फंस गई।
पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण