Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Raj Kumar-Patralekha के बाद Shraddha ने रचाई शादी, वायरल हो रहे Inside VIDEO & Pic

Raj Kumar-Patralekha के बाद Shraddha ने रचाई शादी, वायरल हो रहे Inside VIDEO & Pic

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: बीते दिन राजकुमार- पत्रलेखा (Raj Kumar-Patralekha) शादी के बंधन में बंध गए, वहीं 16 नवंबर को टीवी फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपने मंगेतर राहुल शर्मा (Shraddha Arya- Rahul Sharma) संग 7 फेरे लिए। दोनों की शादी की दिल्ली में हुई।

पढ़ें :- संविधान व न्यायपालिका की गरिमा और प्रतिष्ठा का बिल्कुल भी सम्मान नहीं, Jolly LLB 3 के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज

आपको बता दें, श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) दुल्हन के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हैवी नेकलेस, मांग टीका, नथनी और कलीरों के साथ कंप्लीट किया है।

वहीं राहुल शर्मा क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। श्रद्धा की शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरमाला के दौरान राहुल, श्रद्धा को गोद में उठाकर स्टेज पर ले जाते नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद सबी मेहमान दोनों को चिढ़ाते दिख रहे हैं।

पढ़ें :- Jhanvi Kapoor Hot Pic: रिवीलिंग आउटफिट में जाह्नवी कपूर ने शेयर की हॉट तस्वीरें, कातिलाना पोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

श्रद्धा आर्या के पति नेवी ऑफिसर है। श्रद्धा के राहुल फैमली फ्रेंड के बेटे हैं। यह एक अरेंजड मैरिज है जो प्यार में बदल गई है।

इससे पहले श्रद्धा आलम सिंह मक्कड़ को डेट कर रही थीं। उनके साथ उन्होंने नच बलिए 9 में भाग भी लिया था। हालांकि शो के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

पढ़ें :- Met Gala 2024: बिजनेसवुमन सुधा रेड्डी ने मेट गाला में पहना 83 करोड़ का ऑफ-व्हाइट गाउन
Advertisement