Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Agneepath Scheme: अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया उपद्रव, पुलिस चौकी में लगाई आग

Agneepath Scheme: अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया उपद्रव, पुलिस चौकी में लगाई आग

By शिव मौर्या 
Updated Date

Agneepath Scheme: उत्तर प्रदेश में भी अग्निपथ योजना के विरोध में बवाल हो रहा है। ​उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज जोरदार प्रदर्शन हुआ। कई जगहों पर आगजनी की भी घटना सामने आई। बलिया में युवाओं ने ट्रेन में आग लगा दी। इसके साथ ही अलीगढ़ में भी जमकर बवाल हुआ। अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ बवाल शाम चार बजे तक चला।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

अग्निपथ का विरोध कर रहे युवाओं ने पुलिस चौकी जट्टारी में भी आग लगा दी। यही नहीं वहां खड़े कई वाहनों में भी तोड़फोड़ के साथ उनमें आग लगा दी गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। यही नहीं उपद्रवियों ने टप्पल पहुंचे एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण की गाड़ी को भी उपद्रवियों ने नहीं बख्शा।

प्रदर्शनकारियों ने एडीजी राजीव कृष्ण की सरकारी कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। वहीं, इस दौरान पुलिस ने किसी तरह से प्रदर्शन कर रहे युवाओं को वहां से खदेड़ा। वहीं, इस दौरान अलीगढ़ से नोएडा-दिल्ली जाने वाले व वहां से लौटने वाले लोग जाम में फंस गए।

Advertisement