Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) की घोषणा के महज 45 मिनट पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बड़ा सियासी खेला करते हुए रविवार दोपहर में दो बड़ी घोषणा की। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक तरफ जहां पुरोहितों और मुअज्जिनों ( Imams) को राज्य सरकार की तरफ से दिए जाने वाले मानदेय (भत्ते) में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दो हजार रुपये करने तो दूसरी तरफ राज्य के सरकारी कर्मचारियों/पेंशन भोगियों और शिक्षकों के बकाया डीए का भुगतान इसी मार्च महीने से करने की घोषणा की।

पढ़ें :- बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक, राज्य में पांच नए ST-SC और OBC 'सांस्कृतिक एवं विकास बोर्ड' का होगा गठन
पढ़ें :- कोलकाता में CEC ज्ञानेश कुमार को दक्षिणेश्वर काली मंदिर के बाहर दिखाए गए काले झंडे, 'वापस जाओ' के लगे नारे

 पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी

ममता ने अपने एक्स हैंडल पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। ममता ने एक्स पर लिखा- मुझे हमारे पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिनकी सेवा हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है।

पढ़ें :- TMC लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी,बीजेपी और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

इस बढ़ोतरी के साथ, उन्हें अब हर महीने 2,000 रुपये मिलेंगे। साथ ही, पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों द्वारा सही तरीके से जमा किए गए सभी नए आवेदनों को भी राज्य सरकार ने मंज़ूरी दे दी है। एक अन्य पोस्ट में ममता ने लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी ‘मां-माटी- मानुष’ की सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से, साथ ही हमारे शिक्षण संस्थानों के लाखों शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों से, और पंचायतों, नगर निकायों तथा अन्य स्थानीय निकायों जैसे हमारे अन्य ‘ग्रांट-इन-एड’ (सहायता-प्राप्त) संस्थानों के कर्मचारियों/पेंशनभोगियों से किए गए अपने वादे को पूरा किया है।

मार्च 2026 से अपने बकाया डीए  का भुगतान शुरू हो जाएगा

हमारे वित्त विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचनाओं में बताए गए नियमों के अनुसार, उन्हें इसी मार्च 2026 से अपने बकाया डीए (महंगाई भत्ते) का भुगतान शुरू हो जाएगा। राज्य के वित्त विभाग ने रविवार को इस बाबत आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी। मालूम हो कि मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने ये दोनों बड़ी घोषणाएं ऐसे समय में की है, जब चुनाव आयोग बंगाल समेत पांच राज्यों में शाम चार बजे चुनाव तारीखों की घोषणा करने वाला है।

Advertisement