1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Video-विराट कोहली ने रोहित-सहवाग को ‘इग्नोर’ कर इस खिलाड़ी को बताया टी20 क्रिकेट का महान बल्लेबाज

Video-विराट कोहली ने रोहित-सहवाग को ‘इग्नोर’ कर इस खिलाड़ी को बताया टी20 क्रिकेट का महान बल्लेबाज

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में एक्शन में दिखाई देने वाले हैं। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और इसी वजह से फैंस उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक रहते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में एक्शन में दिखाई देने वाले हैं। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और इसी वजह से फैंस उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब किंग कोहली आईपीएल 2026 (IPL 2026)  में खेलते दिखेंगे। वे टीम के साथ जुड़ चुके हैं और आगामी सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। नए सीजन से पहले विराट ने अपने एक बयान से हर किसी को हैरान कर दिया है।

पढ़ें :- IND vs ENG 1st ODI Live : आज पहले वनडे में दिखेगा रोहित-कोहली का जलवा, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

कोहली ने टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दरकिनार कर दिया। उन्होंने सहवाग का भी नाम नहीं लिया। दिग्गज खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)  के अपने साथी खिलाड़ी क्रिस गेल को सर्वश्रेष्ठ टी20 ओपनर के तौर पर चुना। विराट से इस दौरान पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और ट्रेविस हेड  (Travis Head) का भी नाम लिया गया लेकिन उन्होंने इन सभी खिलाड़ियों से ऊपर गेल को चुना है।

रोहित शर्मा को किया नजरअंदाज

आरसीबी (RCB) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दो खिलाड़ियों के नाम लिए जा रहे हैं और कोहली को उनमें से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया। उनसे सबसे पहले एडम गिलक्रिस्ट और सुनील नरेन में किसी एक को चुनने के लिए कहा गया। कोहली ने गिलक्रिस्ट को चुना। इसके बाद गिलक्रिस्ट और ट्रेविस हेड का नाम लिया गया। इस दौरान कोहली ने सवाल किया कि क्या ये सिर्फ टी20 क्रिकेट के लिए है? इसके बाद उन्होंने हेड को चुना। हेड और सहवाग में से कोहली ने वीरेंद्र सहवाग को चुना।

सहवाग और क्विंटन डी कॉक में से उन्होंने सहवाग का ही नाम लिया। कोहली ने शेन वॉटसन, शिखर धवन, फाफ डु प्लेसिस, ब्रैंडन मैक्कुलम और सचिन तेंदुलकर से ऊपर टी20 फॉर्मेट के लिए सहवाग को रखा। इसके बाद विराट ने सहवाग और गेल में से क्रिस गेल को चुना। उन्हें गेल और रोहित शर्मा में से किसी एक को चुनने का विकल्प मिला तो, कोहली ने टी20 क्रिकेट में गेल को चुना।

आईपीएल 2026 में खेलेंगे विराट कोहली

पढ़ें :- IND vs ENG ODI : अब वनडे में रोहित-कोहली लेंगे इंग्लैंड से टी20 की हार का बदला, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

आईपीएल 2026 में आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरने वाली है। बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में पहली बार खिताब अपने नाम किया था। अब टीम ट्रॉफी का बचाव करने के लिए 28 मार्च से हैदराबाद के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी। विराट भी टीम के साथ जुड़ गए हैं और नेट्स में अभ्यास करते हुए दिखाई दिए।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...