1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को बड़ी राहत, प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को बड़ी राहत, प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

दिल्ली होईकोर्ट (Delhi High Court) ने शुक्रवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के तरफ से 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से उत्पन्न होने वाली कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं को उठाया गया था।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली होईकोर्ट (Delhi High Court) ने शुक्रवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के तरफ से 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से उत्पन्न होने वाली कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं को उठाया गया था।

पढ़ें :- सीएम योगी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, पीएम मोदी ,अमित शाह व राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने दी बधाई

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को इस मामले में राहत देने से मना कर दिया, जिससे कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party)  के विरोध प्रदर्शन के आयोजन पर फिलहाल रोक नहीं लग सकी। याचिका में यह दलील दी गई थी कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन से सार्वजनिक व्यवस्था बाधित हो सकती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

हालांकि, कोर्ट ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता को नहीं माना और इस संबंध में कोई निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया। इस फैसले से कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party)  को अपने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गई है, बशर्ते कि वे सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर लें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने उचित समय पर विचार करने की बात कही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...