1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा से अलग हुए अन्नामलाई, नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान, रजनीकांम के ऑफर को भी ठुकराया

भाजपा से अलग हुए अन्नामलाई, नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान, रजनीकांम के ऑफर को भी ठुकराया

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने के बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। चेन्नई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु का अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी..

By Harsh 
Updated Date

Chennai: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने के बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। चेन्नई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु का अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने एनडीए के नए 45 सांसदो के साथ बैठक की, टीएमसी और उद्धव गुट के बागी सांसद भी रहें मौजूद

अन्नामलाई ने बताया कि पिछले काफी समय से उनके भीतर वैचारिक द्वंद्व चल रहा था। उन्होंने कहा, मैं यह तय नहीं कर पा रहा था कि मैं भाजपा का व्यक्ति हूं या एक तमिलियन। उनके अनुसार, उन्होंने 4 दिसंबर 2025 को ही पार्टी नेतृत्व को इस्तीफा देने की इच्छा जता दी थी, लेकिन उनसे चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक रुकने का अनुरोध किया गया था।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के विकास और सांस्कृतिक पहचान को लेकर उनके विचार भाजपा नेतृत्व से अलग थे। इसी वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया। अन्नामलाई ने कहा कि वह अपने विचारों को लेकर शीर्ष नेतृत्व पर बोझ नहीं बनना चाहते थे।

रजनीकांत का प्रस्ताव भी ठुकराया

प्रेस वार्ता के दौरान अन्नामलाई ने खुलासा किया कि अभिनेता रजनीकांत ने भी उन्हें अपने साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान और आंदोलन खड़ा करना है। अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु को नई राजनीतिक सोच की जरूरत है, जो पारंपरिक गठबंधन राजनीति से अलग हो। नई पार्टी के गठन के साथ ही राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और अब सभी की नजरें आगामी विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं।

पढ़ें :- राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं की खोली पोल! अखिलेश बोले- आपसी टकराहट ने तो ‘डबल इंजन’ को बना दिया ‘ट्रबल इंजन’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...