1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, महिला समेत तीन लोगों की मौत, सात घर जलकर राख

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, महिला समेत तीन लोगों की मौत, सात घर जलकर राख

णिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार तड़के हुए एक सशस्त्र हमले में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिले के सैतु-गाम्फाजोल उपमंडल के लोइबोल खुल्लेन गांव में सुबह करीब 4 बजे हुई। हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई..

By Harsh 
Updated Date

मणिपुर : मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार तड़के हुए एक सशस्त्र हमले में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिले के सैतु-गाम्फाजोल उपमंडल के लोइबोल खुल्लेन गांव में सुबह करीब 4 बजे हुई। हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पढ़ें :- Manipur Violence : मणिपुर में असम राइफल्स कैंप पर हमला, तीन वाहन फूंके, तलाशी अभियान के बाद भड़की हिंसा

अधिकारियों के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान लेटखोंगम हाओकिप, टिनमेरी हाओकिप और जंगमिनलाल हाओकिप के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए पास के जंगलों की ओर भाग गए।

सात घर भी जलकर राख

हमले के दौरान आग लगने से कम से कम सात घर जलकर खाक हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। इस घटना की कुकी जनजातियों की शीर्ष संस्था कुकी इनपी मणिपुर (केआईएम) ने कड़ी निंदा की है। संगठन ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि निहत्थे नागरिकों पर हमला मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

पढ़ें :- अगले 7 दिनों के भीतर देश के लगभग 25 राज्यों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...