अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। क्रैश होने वाला विमान एयर इंडिया (Air India) का बी787 था। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। अब इस हादसे से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इस प्लेन में सवार थे।
पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया
एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया। इस दुखद घटना ने न केवल विमानन उद्योग में खलबली मचा दी, बल्कि शेयर बाजार में भी इसका तत्काल प्रभाव देखने को मिला।
टाटा ग्रुप के शेयरों पर दबाव
एयर इंडिया, जो अब टाटा ग्रुप का हिस्सा है, इस हादसे का सीधा केंद्र रही। भले ही टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है, लेकिन हादसे के बाद टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में दबाव साफ दिखाई दिया।
गुरुवार दोपहर करीब 3:10 बजे तक:
टाटा कंपनी के किस शेयर कितने गिरे?
・टाटा स्टील: करीब 3% नीचे
・टाटा मोटर्स: 3% से ज्यादा की कमजोरी
・टाटा पावर: 2.5% की गिरावट
・TCS: 1% से अधिक की गिरावट
・टाटा एलेक्सी: 2% से ज्यादा नुकसान
・टाटा कम्युनिकेशंस: 1% से अधिक गिरावट
・टाटा कंज्यूमर: 2% से ऊपर की गिरावट
・टाटा केमिकल्स: लगभग 3% फिसला
・इंडियन होटल्स: 2% से अधिक नुकसान
पढ़ें :- Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का रेट
इस हादसे का असर न केवल टाटा समूह तक सीमित रहा, बल्कि एविएशन सेक्टर की अन्य कंपनियों पर भी देखने को मिला:
इंडिगो (InterGlobe Aviation): 2.36% की गिरावट (₹5499.50)
स्पाइसजेट: 1.06% की गिरावट (₹45.01)
बाजार में डर और अनिश्चितता का माहौल
विशेषज्ञों का मानना है कि अचानक हुए इस तरह के हाई-प्रोफाइल विमान हादसे से बाजार में डर का माहौल बन जाता है। निवेशक न केवल एयरलाइन कंपनी बल्कि उससे जुड़े पूरे कारोबारी समूह के शेयरों से अस्थायी रूप से दूरी बनाने लगते हैं।
बाजार विश्लेषक संकेत कर रहे हैं कि इस हादसे के बाद एविएशन रेगुलेटर सुरक्षा मानकों पर और सख्ती बरत सकते हैं, जिससे एयरलाइंस कंपनियों की ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है.
फिलहाल, DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। एयर इंडिया की ओर से भी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।