Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. IAF Big Achievement : कारगिल में पहली बार रात में सुपर हरक्यूलिस विमान की कराई सफल लैंडिंग, देखें वीडियो

IAF Big Achievement : कारगिल में पहली बार रात में सुपर हरक्यूलिस विमान की कराई सफल लैंडिंग, देखें वीडियो

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force ) को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल वायुसेना ने अपने सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान (C-130 J Super Hercules Aircraft) को रात के समय कारगिल हवाई पट्टी (Kargil Airstrip) पर उतारने में सफलता हासिल की है। इस दौरान वायुसेना के गरुड़ कमांडोज (Garuda Commandos) को भी सुपर हरक्यूलिस विमान (Super Hercules Aircraft) में बिठाकर कारगिल भेजा गया। यह कमांडोज की ट्रेनिंग का भी हिस्सा था कि कैसे आपात स्थिति में उनकी जल्द से जल्द मोर्चे पर तैनाती की जा सकती है। गरुड़ कमांडो फोर्स (Garuda Commando Force) , वायुसेना (Air Force ) की स्पेशल फोर्स है। वायुसेना (Air Force )  ने लैंडिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

ऊंचाई वाले मुश्किल हालात में एयरक्राफ्ट की लैंडिंग हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहती है। ऐसे में कारगिल जैसे ऊंचे पहाड़ों वाले इलाके में सुपर हरक्यूलिस विमान (Super Hercules Aircraft)  की सफल लैंडिंग एक बड़ी सफलता है। इससे पहले वायुसेना (Air Force )  के पायलटों ने उत्तराखंड में धारासू में सुपर हरक्यूलिस विमान की सफल लैंडिंग कराई थी। खास बात ये है कि ये लैंडिंग एक चुनौतीपूर्ण मौसम में कराई गई थी। धारासू में जहां लैंडिंग कराई गई, वह 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित जगह है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन कंपनी द्वारा बनाया गया सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान (C-130 J Super Hercules Aircraft) एक ट्रांसपोर्ट विमान है, जो वायुसेना (Air Force )  की 12वीं फ्लीट का हिस्सा है। इन्हें साल 2011 में वायुसेना (Air Force ) में शामिल किया गया था।
Advertisement