Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Ajab Gajab News : डॉक्टरों ने कटे हाथ को जिंदा रखने के लिए पहले पैर से जोड़ा, फिर जो काम किया उसकी दुनिया कर रही है तारीफ

Ajab Gajab News : डॉक्टरों ने कटे हाथ को जिंदा रखने के लिए पहले पैर से जोड़ा, फिर जो काम किया उसकी दुनिया कर रही है तारीफ

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मेडिकल के क्षेत्र में चीन के डॉक्टरों ने ऐसा काम किया है, वैसा आज तक कभी नहीं हुआ है। जिसे जानकर दुनियाभर के लोग हैरान हैं। इसे आप करिश्मा ही कह सकते हैं। इसके बारे में जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल, चीन के डॉक्टरों ने एक शख्स के कटे हाथ को उसके पैर से जोड़ दिया। इसके बाद उसी हाथ के साथ जो किया, वह हैरान करने वाला है।

पढ़ें :- Viral Video: एक्सीडेंट में कट गए दोनो पैर फिर भी किया इतना बेहतरीन डांस कि वायरल हो गया वीडियो

दरअसल, चीन के डॉक्टरों ने एक मरीज के कटे हाथ को सबसे पहले पैर से जोड़कर उसे एक महीने तक जिंदा रखा। इसके बाद उस हाथ को वापस से मरीज के हाथ जोड़ दिया। यह वाकई में हैरान करने वाला है। Morbid Knowledge नाम के ट्विटर अकाउंट से मरीज के हाथ और पैर की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इस तस्वीर को देखकर लोग अचरज से भर उठे। ट्वीट के साथ कैप्शन में जानकारी दी गई है कि डॉक्टरों ने मरीज का कटा हाथ जिंदा रखने के लिए सबसे पहले उसे मरीज के ही पैर से जोड़ दिया।

मशीन से कटकर अलग हो गया था हाथ

कैप्शन में बताया गया कि एक फैक्टरी में काम करते समय मरीज का बायां हाथ मशीन से कटकर पूरी तरह अलग हो गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज का हाथ जिंदा रखने के लिए सबसे पहले उसे पैर के साथ सिल दिया। इससे पैर की आर्टरी से हाथ को ब्लड की सप्लाई मिलने लगी। इससे हाथ जिंदा रह पाया। हाथ में गर्माहट रहने लगी। हालांकि, हाथ के साथ कोई नर्व नहीं कनेक्टेड था। इसलिए हाथ हमेशा सुन्न रहता था। वहीं हाथ जोड़े जाने के बाद भी पैर बिल्कुल सामान्य स्थिति में थे। हालांकि, पैर को भारीपन महसूस होता था।

एक महीने तक ऐसा रखने के बाद हाथ जब सही हो गया तो डॉक्टरों ने हाथ को पैर से अलग कर उसे फिर से हाथ की जगह अटैच कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि डॉक्टरों की यह तकनीक सफल रही और मरीज का हाथ सही हो गया। डॉक्टरों के इस काम की दुनियाभर में तारीफ हो रही है।

बता दें कि  2013 में, डॉक्टरों ने चीनी फैक्ट्री कर्मचारी झी वेई के हाथ को उसके बाएं टखने में टांके लगाकर और पैर में धमनियों से रक्त की आपूर्ति “उधार” लेकर जीवित रखा। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद हाथ अपने आप गर्म महसूस हुआ, लेकिन यह सुन्न था क्योंकि कोई नसें नहीं जुड़ी थीं और केवल रक्त वाहिकाएं जुड़ी हुई थीं। उन्होंने कहा, उनका पैर कुछ अलग महसूस नहीं हुआ, लेकिन “सामान्य से अधिक भारी” था।

पढ़ें :- मेरा पति मुझे कुरकुरे नहीं खिला रहा..पति की शिकायत लेकर नाराज पत्नी पहुंची थाने

एक महीने के बाद, डॉक्टर उसके हाथ को दोबारा जोड़ने में सफल रहे। डिस्चार्ज होने के बाद, ज़ी वेई ने कहा कि वह अपनी कलाई को कुछ हद तक मोड़ सकते हैं, लेकिन उनकी उंगलियों में पूरी गति नहीं है। डॉक्टरों ने उनसे कहा कि उनके हाथ की नसों को पूरी तरह ठीक होने में लगभग छह महीने लगेंगे।

Advertisement