Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अजीत सिंह हत्याकांड: पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बनाया आरोपी, गिरफ्तारी वारंट जारी

अजीत सिंह हत्याकांड: पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बनाया आरोपी, गिरफ्तारी वारंट जारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह पर​ शिकंजा कसता जा रहा है। धनंजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। शनिवार शाम को पुलिस ने गोमतीनगर विस्तार और गुड़म्बा में धनंजय सिंह के ठिकाने पर दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं लगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

एक टीम जौनपुर रवाना कर दी गई है। बता दें कि, लखनऊ में बीते छह जनवरी की रात विभूतिखण्ड क्षेत्र में कठौता चौराहे के पास अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अजीत सिंह को 25 गोलियां मारी गई थीं। इस हत्याकांड के बाद शूटरों को मदद करने में धनंजय सिंह का नाम सामने आया था, जिसके बाद उन पर शिकंजा कसता जा रहा है।

गिरधारी ने लिया था धनंजय का भी नाम!
सूत्रों की माने तो गिरधारी से दो दिन पूछताछ में इस हत्याकाण्ड से जुड़ी कई जानकारियां सामने आयी थी। सूत्रों की माने तो गिरधारी ने कुबूला था कि धंनजय सिंह भी साजिश में आरोपी थे और उन्हें घटना की पूरी जानकारी थी। शूटरों के इंतजाम में भी उनका हाथ था और घटना के बाद भी वह शूटरों की मदद करते रहे। इसके बाद उनके खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हुआ।

 

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या
Advertisement