Ajit Vinayak Gupte : वरिष्ठ राजनयिक अजीत विनायक गुप्ते को जर्मनी में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुप्ते अभी मिस्र में भारत के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘वर्तमान में मिस्र में भारत के राजदूत अजीत विनायक गुप्ते (आईएफएस: 1991) को जर्मनी में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।’’
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
यह नियुक्ति ऐसे वक्त में की गयी है जब जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज का इस महीने भारत की यात्रा करने का कार्यक्रम है।