नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (SP) सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अमेरिका के साथ हुए एक कथित समझौते को ‘डील’ न कहकर ‘ढीलापन’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सौदे के माध्यम से भारत ने अपना पूरा बाजार अमेरिका को सौंप दिया है। यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए विशेष रूप से डेयरी उत्पादों (Dairy Products) के आयात पर चिंता व्यक्त की, जिसका सीधा संबंध सनातन धर्म (Sanatan Dharma) के रीति-रिवाजों और व्रतों से जोड़ा।
पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
डेयरी उत्पादों का आयात और सनातन व्रत पर सवाल
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस बात पर जोर दिया कि यदि डेयरी उत्पाद (Dairy Products)अमेरिका से आयात किए जाएंगे, तो यह सनातनियों और भारतीय लोगों के व्रत रखने की परंपरा पर सीधा असर डालेगा। उन्होंने कहा कि सनातनियों को सोचना होगा कि उनका व्रत ‘सनातन’ कैसे रहेगा। अगर डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products) वहां से आएंगे, तो सनातनी और भारतीय व्रत कैसे रखेंगे? यह चिंता की बात है…”
चीन के साथ संबंधों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता
सांसद यादव ने भाजपा सरकार (BJP Government) पर राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन के साथ संबंधों के मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,कि BJP हमेशा यह कोशिश करती है कि चर्चा न हो। हमने देखा है कि जब विपक्ष के नेता और दूसरी पार्टियां चीन के मुद्दे पर डिटेल्स जानना चाहती थीं, तो भाजपा पीछे हट गई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीन के साथ संबंधों पर हमेशा सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा सुरक्षा सर्वोपरि है।
पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव
यादव ने यह भी दावा किया कि भारत ने चीन के सामने अपनी जमीन खो दी है और अपना बाजार भी। उन्होंने देश के नागरिकों को सेना के रुख और इस गंभीर स्थिति के बारे में जानने का अधिकार बताया। उनके अनुसार, “हम न सिर्फ चीन को ज़मीन खो रहे हैं, बल्कि अपना बाज़ार भी खो रहे हैं तो हम किस तरफ जा रहे हैं?”
BJP की काली करतूत के खिलाफ ममता बनर्जी ने पहना है काला कोट
"ममता बनर्जी जी ने काला कोट पहना है भारतीय जनता पार्टी की काली करतूत के खिलाफ। यह व्यक्तिगत अधिकार की बात है, मत का छीनना, आपके हक का छीनना।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/h1fw1FDx51
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 4, 2026
पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं
भारतीय जनता पार्टी की काली करतूत के खिलाफ ममता बनर्जी ने काला कोट पहना है । यह व्यक्तिगत अधिकार की बात है, मत का छीनना, आपके हक का छीनना। जो स्पेशल रिवीजन चल रहा है भारतीय जनता पार्टी उसमें शामिल है, जो वोट को कटवाना चाहते हैं वह कटवाते हैं, जिसका जुड़वाना चाहते हैं जुड़वाते हैं। हम कोई शिकायत करते हैं तो इलेक्शन कमीशन उसे नजरअंदाज करता है, लगता हैं बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं।