मोबाइल रिचार्ज के लिए अब हर महीने ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं? Jio और Airtel के कुछ ऐसे प्लान सामने आए हैं, जिनकी कीमत ₹210 से भी कम है। इनमें कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है, लेकिन सबसे सस्ता प्लान कौन-सा है और किस रिचार्ज में पूरे 30 दिन तक SIM एक्टिव रहेगा? जानिए इन 7 प्लान की पूरी जानकारी।
Cheap Calling Recharge: अगर आप भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं, तो अब इंटरनेट वाले महंगे रिचार्ज को भूल जाइये। Jio और Airtel के वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान ऐसे ग्राहकों के लिए विकल्प हैं, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती। इन प्लान की कीमत ₹147 से शुरू होती है और सभी रिचार्ज ₹210 से कम में आते हैं। इन रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 300 SMS तक की सुविधा दी जाती है।
अगर कम कीमत में रिचार्ज कराना है, तो जियो का ₹147 वाला प्लान सबसे सस्ता विकल्प है। वहीं, 30 दिन की वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहक एयरटेल के ₹203 या जियो के ₹196 वाले प्लान पर विचार कर सकते हैं। वहीं कैलेंडर महीने की वैलिडिटी वाले रिचार्ज की अवधि रिचार्ज की तारीख के हिसाब से अलग हो सकती है।
ध्यान दें, रिचार्ज की कीमत और उपलब्धता टेलीकॉम सर्किल के अनुसार बदल सकती है। रिचार्ज कराने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर प्लान की जानकारी जरूर जांच लें।