1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

वाराणसी से लौटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ के चरणों में नमन करते हुए मैं कहना चाहूंगा कि कल काशी में आप सबने जो स्नेह दिया, उसका मैं अत्यंत आभारी हूं।बुधवार को काशी वासियों के शुक्रिया कुछ खास अंदाज़ में अदा किया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। वाराणसी से लौटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ के चरणों में नमन करते हुए मैं कहना चाहूंगा कि कल काशी में आप सबने जो स्नेह दिया, उसका मैं अत्यंत आभारी हूं।बुधवार को काशी वासियों के शुक्रिया कुछ खास अंदाज़ में अदा किया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये उन्होंने पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने सत्ता में आने पर काशी में मेट्रो चलाने और वाराणसी का लौगलता खाकर मुंह मीठा करने की बात कही है।

पढ़ें :- श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव आज भारत और विश्व के मध्य एक अद्भुत 'सांस्कृतिक रामसेतु' बन गया: सीएम योगी

अखिलेश ने लिखा कि काशी के आशुतोष बाबा विश्वनाथ जी ने हमारे आशुतोष सिन्हा व लाल बिहारी यादव को ऐतिहासिक वोटों से जिताकर हमें दोहरा आशीर्वाद दिया है। काशी ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया है। भाजपा ने बनारस का हित नहीं, अहित किया है।

क्योटो नहीं बनाया, काशी भी उजाड़ दिया

अखिलेश ने वाराणसी के विकास को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्योटो बनाने का वादा पूरा नहीं हुआ और काशी को भी उजाड़ दिया गया। उन्होंने तंज किया कि अगर क्योटो नहीं बना पाए तो कम से कम उसकी तस्वीर ही लगा देते।

सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग विदाई अच्छी करते हैं, लेकिन काशी के लोग विदाई करते हैं तो स्थायी विदाई कर देते हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में काशी भाजपा की उदासी का कारण बनेगी। साथ ही कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बनारस की मशहूर लौंगलता से सपा कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा होगा।

मेट्रो का भी किया वादा

अखिलेश ने वादा किया है कि हम आएंगे तो वाराणसी को ट्रैफ़िक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मेट्रो का निर्माण करेंगे। हम अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके दिखाएंगे कि विरासत का संरक्षण और विकास से संवर्धन साथ-साथ कैसे किया जा सकता है। काशी का गौरव फिर से वापस लाना हमारा संकल्प है, जिसे हम निभाएंगे। अखिलेश ने वाराणसी में भाजपा की हार की वजहें बताईं।

दाल मंडी ने भाजपा को दल दिया

अखिलेश ने दाल मंडी में हुई कार्रवाई को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दाल मंडी में हुए कथित अत्याचार ने भाजपा को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बनारस के बुनकरों, हस्तशिल्प से जुड़े लोगों और नाव चलाकर आजीविका कमाने वालों की समस्याओं का मुद्दा उठाया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने पूछा-यूपी का स्वास्थ्य मंत्रालय ‘Sick Leave’ पर है क्या? बांदा मेडिकल कॉलेज के ओटी हॉल से नवजात का शव उठा ले गए कुत्ते

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कमीशनखोरी ने छोटे कारोबारियों के व्यवसाय को नुकसान पहुंचाया है। गंगा की सफाई के लिए चलाए गए नमामि गंगे अभियान पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि इस योजना पर खर्च हुए अरबों रुपये का हिसाब मिलना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जो कहते थे मां गंगा ने उन्हें बुलाया है, उन्होंने मां गंगा को भुलाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...