Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश बोले-अमेरिका से भारतीयों को दासों की तरह बेड़ियों में जकड़कर भेजा जा रहा है भारत, जो विश्व गुरु बना रहे थे वे हैं मौन

अखिलेश बोले-अमेरिका से भारतीयों को दासों की तरह बेड़ियों में जकड़कर भेजा जा रहा है भारत, जो विश्व गुरु बना रहे थे वे हैं मौन

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में संसद भवन परिसर में गुरुवार को विपक्ष दलों के सांसदों ने हिंदुस्तानियों को अमेरिका (America) से बेड़ियों में वापस भेजे जाने की भारत को शर्मसार करने वाली घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President of Samajwadi Party Akhilesh Yadav) ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विफल विदेश नीति के कारण विश्व भर में भारतीयों का उत्पीड़न हो रहा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अमेरिका (America) से भारतीयों को दासों की तरह बेड़ियों में जकड़कर भारत भेजा गया। क्या सपना दिखा रहे थे कि भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है? जो विश्व गुरु बना रहे थे आज सब मौन हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मुझे कहीं सफेद कपड़ा मिल गया होता तो इलेक्शन कमीशन मर गया है उनपर सफेद कपड़ा पहना देता।

नई शिक्षा नीति विश्वविद्यालयों को उद्योगपतियों को देने की साजिश : अखिलेश यादव

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मसौदा नियमों के खिलाफ डीएमके छात्र विंग के विरोध को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही नई शिक्षा नीति के खिलाफ इस विरोध का समर्थन करती है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार कहा था कि अगर आप उद्योगपतियों का समर्थन करते रहेंगे, तो एक दिन ऐसा आएगा जब आप उद्योगपतियों के नौकर बन जाएंगे। यह नई शिक्षा नीति विश्वविद्यालयों को उद्योगपतियों को देने की साजिश है। वे राज्य सरकार की सभी शक्तियों को अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। वे राजनीति और राजनेताओं को उद्योगपतियों का नौकर बनाना चाहते हैं। हम नई शिक्षा नीति का कभी समर्थन नहीं करेंगे।

भारतीयों को हथकड़ी लगाकर भारत भेजा जा रहा है तो विश्वगुरु बनने का क्या तरीका है?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,कि मैं डीएमके और उसकी छात्र शाखा के नई शिक्षा नीति के खिलाफ विरोध का समर्थन करता हूं। राज्यों की शक्तियां नहीं छीनी जानी चाहिए। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अगर भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर भारत भेजा जा रहा है तो विश्वगुरु बनने का क्या तरीका है?

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement